खेल डेस्क. भारत की हर्षिता सेहरावत ने हॉन्गकॉन्ग में चल रही तीसरी एशियाई यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में शुक्रवार को लड़कियों की हैमर थ्रो स्पर्धा का रजत पदक जीत लिया। इस प्रतियोगिता में दीपक यादव ने भारत को दूसरा पदक दिलाया। दीपक ने लड़कों की पोल वॉल्ट का स्पर्धा का कांस्य पदक जीता।
-
दिल्ली की रहने वाली हर्षिता ने 61.93 मीटर का थ्रो किया। चीनी ताइपे की हुंग ची-सीन ने 62.80 की दूरी के साथ स्वर्ण पदक जीता। हर्षिता ने इस साल दिल्ली में हुए खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में 58.53 मीटर दूरी हैमर फेंककर स्वर्ण पदक जीता था।
-
दीपक ने 4.40 मीटर की जम्प के साथ कांस्य पदक जीता। हालांकि, वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। महाराष्ट्र के रहने वाले दीपक ने दो महीने पहले खेलो इंडिया गेम्स में 4.80 की जम्प की थी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal

