नई दिल्ली. होली का त्यौहार बस मानो आ ही गया। 21 मार्च को होली मनाई जाएगी यानि हर कोई केवल रंगों में नहाया हुआ ही नज़र आएगा। रंगों का ये त्यौहार बेहद खास है। अमीर-गरीब, छोटे-बड़े सभी का फर्क खत्म कर देता है रंगों से भरा होली का ये पर्व। होली 21 को है और इससे ठीक एक दिन पहले यानि 20 मार्च को होगा होलिका दहन। होलिका दहन का भी अपना अलग महत्व है। ये दिन भी बुराई पर अच्छाई जीत का ही प्रतीक माना जाता है। अग्नि की ज्वाला में होलिका रूपी बुराई का विनाश हुआ और हिरण्यकश्यप रूपी अच्छाई की जीत। होली का मतलब केवल रंग लगाना ही नहीं बल्कि ये पर्व है नाच गाकर खूब जश्न मनाने का। लिहाज़ा आप अभी से होली की तैयारियों में जुट गए होंगे। और ढूंढ रहे होंगे होली के वो खास गाने जो होली की खुशियों को दुगना कर देंगे। तो ऐसे खास गाने हम आपके लिए लाए हैं..कहते हैं ओल्ड इज़ गोल्ड लिहाज़ा हम होली के वो खास पुराने गाने लेकर आए हैं जो सालों सालों से होली के मौके पर खूब सुने जाते हैं…ये गाने आपके होली सेलिब्रेशन में चार चांद लगा देंगे।
1. रंग बरसे..
2.जोगी जी..
3. आज ना छोड़ेंगे..
4.अरे जा रे हट नटखट..
5. होली आई रे कन्हाई..
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
[ad_2]Source link
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
