इंग्लैंड-वेस्टइंडीज ने मिलकर एक वनडे में रिकॉर्ड 46 छक्के लगाए, कुल 807 रन बने

[ad_1]


ग्रेनाडा. इंग्लैंड ने पांच वनडे की सीरीज के चौथे वनडे में वेस्टइंडीज को 29 रन से हरा दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 418 रन बनाए। इसके जबाव में वेस्टइंडीज की टीम 48 ओवर में 389 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड ने अपनी पारी में 24 और वेस्टइंडीज ने 22 छक्के लगाए। मैच में कुल 46 छक्के लगे। यह भी एक रिकॉर्ड है। इससे पहले भारत-ऑस्ट्रेलिया ने 2013 में 38 छक्के लगाए थे। इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज के एक पारी में 23 छक्के के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

  1. दोनों टीमों ने मैच में कुल 807 रन बनाए। यह वनडे के एक मुकाबले में तीसरा सर्वाधिक रन है। सबसे ज्यादा दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया (2006 में) ने कुल 872 रन बनाए थे। दूसरे नंबर 825 रन के साथ श्रीलंका-भारत वनडे (2009) है।

  2. वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड के ओपनर जॉनी बेयरस्टो और एलेक्स हेल्स ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की। बेयरस्टो 56 और हेल्स 82 रन बनाकर आउट हुए।

  3. इंग्लैंड के कप्तान ऑइन मॉर्गन और विकेटकीपर जोस बटलर ने चौथे विकेट के लिए 204 रन की साझेदारी की। मॉर्गन 88 गेंद पर 103 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के लगाए। उन्हें शेल्डन कॉटरेल ने पवेलियन भेजा।

    https://platform.twitter.com/widgets.js

  4. मॉर्गन के बाद बटलर ने अपना शतक पूरा किया। बटलर ने 51 रन के निजी स्कोर से शतक तक पहुंचने के लिए सिर्फ 15 गेंद लिए। उन्होंने 150 रन की अपनी पारी में 12 छक्के लगाए। इंग्लैंड के किसी बल्लेबाज द्वारा एक पारी में सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड बनाया।

  5. 419 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। 44 रन तक उसके दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। जॉन कैम्पबेल ने 15 और शाई होप ने 5 रन बनाए। इसके बाद क्रिस गेल ने डेरेन ब्रावो के साथ तीसरे विकेट के लिए 176 रन की साझेदारी की।

  6. ब्रावो ने 59 गेंद पर 61 रन बनाए। गेल ने 97 गेंद पर 161 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 14 छक्के लगाए। गेल ने इस पारी के दौरान अपने 10 हजार वनडे रन पूरे कर लिए। वे इस आंकड़े तक पहुंचने वाले अपने देश के दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे ज्यादा ब्रायन लारा ने 10405 रन बनाए।

    https://platform.twitter.com/widgets.js

  7. टीम का स्कोर जब 295 था तब गेल आउट हुए। उनके बाद कार्लोस ब्रैथवेट ने 50 और एश्ले नर्स ने 43 रन की पारी खेली। दोनों ने वेस्टइंडीज के लिए जीत की उम्मीद बंधाई, लेकिन इंग्लैंड के आदिल रशीद ने 48वें ओवर में 4 विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

  8. इंग्लैंड: (418/6, 50 ओवर), जोस बटलर 150 रन, ऑइन मॉर्गन 103 रन, कार्लोस ब्रैथवेट 69/2.
    वेस्टइंडीज: (389/10, 48 ओवर), क्रिस गेल 161 रन, डेरेन ब्रावो 61 रन, आदिल रशीद 85/5.
    मैन ऑफ द मैच: जोस बटलर।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और इंग्लैंड के जोस बटलर।


      इंग्लैंड के आदिल रशीद ने पांच विकेट लिए।

      [ad_2]
      Source link

Translate »