मैनचेस्टर सिटी ने जीता लीग कप, कोच बुलाने पर भी मैदान से बाहर नहीं आए चेल्सी के केपा

[ad_1]


खेल डेस्क. मैनचेस्टर सिटी ने लगातार दूसरे साल इंग्लिश फुटबॉल लीग कप जीत लिया। फाइनल में उसने चेल्सी को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं थी। इसके बाद 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। इसमें भी दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं। सिटी ने पिछले साल भी इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया था। तब उसने आर्सेनल को हराया था।

केपा

https://platform.twitter.com/widgets.js

चेल्सी के कोच और खिलाड़ी के बीच विवाद
चेल्स के गोलकीपर केपा अरिजाबलागा मैच के दौरान चोटिल हो गए। इसके बाद कोच मॉरिजियो सारी ने उन्हें सब्स्टीट्यूट करने का फैसला किया। कोच के फैसले के बावजूद केपा मैदान से बाहर नहीं गए। हालांकि, मैच के बाद सारी ने बताया कि उनके और खिलाड़ी के बीच गलतफहमी हुई, जिससेण यह विवाद सामने आया।

morata

एटलेटिको मैड्रिड ने विलारियाल को हराया
दूसरी ओर, स्पैनिश फुटबॉल लीग ‘ला लीगा’ में एटलेटिको मैड्रिड ने विलारियाल को 2-0 से हरा दिया। एटलेटिको के लिए स्ट्राइकर अल्वारो मोराटा ने गोल किया। इस टीम के लिए मोराटा का यह पहला गोल है। उन्होंने क्लब के लिए पहला गोल करने में पांच मैच लिए। मोराटा इससे पहले चेल्सी की ओर से खेलते थे।

डाइबाला।

डाइबाला के गोल से युवेंटस जीता
इटालियन लीग सीरी-ए में युवेंटस ने बोलोंगा को 1-0 से हरा दिया। युवेंटस के लिए अर्जेंटीना के पॉल डाइबाला ने एकमात्र गोल किया। सीजन में 22 जीत के साथ युवेंटस के 69 अंक हो गए। टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर बरकरार है। दूसरे पायदान पर काबिज नपोली की टीम के 53 अंक हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


मैनचेस्टर सिटी।

[ad_2]
Source link

Translate »