घरेलू मैदान पर 7 मैच बाद हारा भारत, आखिरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया 3 विकेट से जीता

[ad_1]


खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलिया ने दो टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारत को तीन विकेट से हरा दिया। घरेलू मैदान पर भारत 7 मैच के बाद हारा। उसे पिछली हार 2017 में न्यूजीलैंड से मिली थी। ओवरऑल बात करें तो भारतीय टीम ने जून 2016 के बाद पहली बार लगातार दो टी-20 इंटरनेशनल मैच गंवाए हैं।

इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 126 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने 127 रन के लक्ष्य को 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। 20वें ओवर में उसे 14 रन चाहिए थे। झाए रिचर्डसन और पैट कमिंस ने टीम को जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलिया के लिएग्लेन मैक्सवेल ने सर्वाधिक 56 रन बनाए। यह उनके करियर का छठा अर्धशतक है। उन्होंने शॉर्ट के साथ तीसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की। शॉर्ट ने 37 रन बनाए।

आखिरी 6 गेंद में भारत के हाथ से फिसली जीत

18वें ओवर के खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट पर 111 रन था। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 19वां ओवर फेंकने के लिए जसप्रीम बुमराह को गेंद थमाई।

  • 18.1 ओवर : पीटर हैंड्सकॉम्ब कोई रन नहीं बना पाए।
  • 18.2 ओवर : हैंड्सकॉम्ब ने एक रन लिया, स्ट्राइक कूल्टर नाइल को मिली।
  • 18.3 ओवर : कूल्टर नाइल ने कोई रन नहीं लिया।
  • 18.4 ओवर : कूल्टर नाइल ने एक रन लिया। स्ट्राइक हैंड्सकॉम्ब को मिली।
  • 18.5 ओवर : हैंड्सकॉम्ब ने शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन धोनी ने काफी दौड़ लगाते हुए कैच पकड़ लिया। हालांकि, स्ट्राइक कूल्टर नाइल को मिल गई थी।
  • 18.6 ओवर : बुमराह की यार्कर पर कूल्टर नाइल बोल्ड हो गए।

19 ओवर पूरे होने के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 विकेट पर 113 रन था। उसे जीत के लिए 6 गेंद में 14 रन बनाने थे। कोहली ने उमेश यादव को आखिरी ओवर फेंकने की जिम्मेदारी सौंपी।

  • 19.1 ओवर : पैट कमिंस ने एक रन लिया। स्ट्राइक जेम्स रिचर्ड्सन के पास चली गई।
  • 19.2 ओवर : रिचर्ड्सन ने गेंद को सीमा रेखा के पार भेज दिया।
  • 19.3 ओवर : रिचर्ड्सन ने दो रन लिए।
  • 19.4 ओवर : रिचर्ड्सन एक रन ही ले पाए। स्ट्राइक पैट कमिंस को मिल गई।
  • 19.5 ओवर : कमिंस ने चौका जड़कर ऑस्ट्रेलियाई खेमे में उम्मीदें जगा दीं।
  • 19.6 ओवर : कमिंस ने दो रन लेकर टीम को जीत दिला दी।

टी-20 इंटरनेशनल में 5 साल बाद आखिरी गेंद पर हारा भारत
टी-20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ किसी टीम ने पांच साल बाद आखिरी गेंद पर जीत हासिल की है। इससे पहले भारत को 2014 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने आखिरी गेंद पर हराया था।

आखिरी गेंद पर चौथी बार हारा भारत

टीम जगह साल
न्यूजीलैंड वेलिंगटन 2009
श्रीलंका ग्रास आइलेट 2010
इंग्लैंड मुंबई 2014
ऑस्ट्रेलिया विशाखापट्टनम 2019

इससे पहलेटीम इंडिया के लिए लोकेश राहुल ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। यह उनके करियर का पांचवां अर्धशतक है। उन्होंने 8 मैच के बाद अर्धशतकीय पारी खेली। महेंद्र सिंह धोनी 29 रन बनाकर नाबाद रहे।

घरेलू मैदान पर 16 महीने बादहारा भारत

साल किसके खिलाफ मैदान नतीजा
2019 ऑस्ट्रेलिया विशाखापट्टनम ऑस्ट्रेलिया 3 विकेट से जीता
2018 वेस्टइंडीज चेन्नई भारत 6 विकेट से जीता
2018 वेस्टइंडीज लखनऊ भारत 71 रन से जीता
2018 वेस्टइंडीज कोलकाता भारत 5 विकेट से जीता
2017 श्रीलंका मुंबई भारत 5 विकेट से जीता
2017 श्रीलंका इंदौर भारत 88 रन से जीता
2017 श्रीलंका कटक भारत 93 रन से जीता
2017 न्यूजीलैंड तिरुवनंतपुरम भारत 6 रन से जीता
2017 न्यूजीलैंड राजकोट न्यूजीलैंड40 रन से जीता

कोहली एक टीम के खिलाफ 500+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज

कप्तान विराट कोहली ने 24 रन का योगदान दिया। कोहली ने अपनी पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 500 रन पूरे कर लिए। वे टी-20 में एक टीम के खिलाफ 500+ रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

खिलाड़ी देश रन किसके खिलाफ
विराट कोहली भारत 511 ऑस्ट्रेलिया
मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड 463 पाकिस्तान
पॉल स्टर्लिंग आयरलैंड 461 अफगानिस्तान
मोहम्मद शहजाद अफगानिस्तान 436 आयरलैंड
एरॉन फिंच ऑस्ट्रेलिया 425 इंग्लैंड

ऐसे गिरे भारत के विकेट

  • पहला विकेट : भारत को पहला झटका पारी के तीसरे ओवर में ही लगा। ओपनर रोहित शर्मा 5 रन बनाकर जेसन बेहरेनडॉर्फ का शिकार बने। एडम जम्पा ने उनका कैच लिया।
  • दूसरा विकेट : विराट कोहली 24 रन बनाकर नौवें ओवर में आउट हुए। एडम जम्पा की गेंद पर नाथन कुल्टर नाइल ने उनका कैच लिया। आउट होने से पहले कोहली ने राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की।
  • तीसरा विकेट : कोहली के बाद क्रीज पर आए ऋषभ पंत ज्यादा देर तक टिक नहीं सके। 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर पीटर बेहरेनडॉर्फ ने उन्हें रन आउट कर दिया। पंत सिर्फ तीन रन ही बना सके।
  • चौथा विकेट : लोकेश राहुल करियर का पांचवां अर्धशतक लगाने के तुरंत बाद पवेलियन लौट गए। 50 के निजी स्कोर पर 13वें ओवर में नाथन कुल्टर नाइल ने उन्हें आउट कर दिया। एरॉन फिंच ने उनका कैच लिया।
  • पांचवां विकेट : राहुल के बाद बल्लेबाजी करने आए दिनेश कार्तिक ज्यादा देर टिक नहीं सके। 13वें ओवर में ही वे नाथन कुल्टर नाइल की गेंद पर बोल्ड हो गए। कार्तिक सिर्फ एक रन ही बना सके।
  • छठा विकेट : राहुल के आउट होने के दो ओवर बाद ही भारत को छठा झटका लगा। ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें कुल्टर नाइल की गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने कैच आउट किया।
  • सातवां विकेट : 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर भारत को सातवां झटका लगा। स्टोइनिस ने उमेश यादव को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। उमेश ने दो रन बनाए।

खिलाड़ियों ने पुलवामा हमले के शहीदों को याद किया

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम मैच में काली पट्टी बांधकर उतरी। दोनों टीमों ने पुलवामा हमले के शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा।

टीम इंडिया में चार बदलाव

भारतीय टीम में ओपनर शिखर धवन की जगह लोकेश राहुल को मौका दिया गया। वहीं, भुवनेश्वर कुमार की जगह उमेश यादव और विजय शंकर की जगह मयंक मार्कंडेय खेलेंगे। कप्तान विराट कोहली की टीम में वापसी हुई। वे न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे और टी-20 सीरीज से बाहर थे।

प्रतिबंध हटने के बाद पहली बार खेल रहेराहुल

लोकेश राहुल करण जौहर के टीवी चैट शो में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले टीम से सस्पेंड हो गए थे। हालांकि, बीसीसीआई ने बाद में प्रतिबंध को हटा दिया था। उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के दौरान टीम में रखा गया था, लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला था।

मार्कंडेय का डेब्यू

दाएं हाथ के स्पिनर मार्कंडेय को इस मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला। वेदेश के 79वें टी-20 खिलाड़ी हैं। मार्कंडेय कोकुलदीप यादव की जगह 15 सदस्यीयटीम में लिया गया है। उन्होंनेआईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए पिछले सीजन में 14 मैच में 15 विकेट लिए। वहीं, पिछले पांच घरेलू मुकाबलों में 17 विकेट हासिल किए। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के पीटर हैंड्सकॉम्ब ने टी-20 में डेब्यू किया।

https://platform.twitter.com/widgets.js

https://platform.twitter.com/widgets.js

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर),क्रुणाल पंड्या, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, मयंक मार्कंडेय।

ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), डी आर्सी शॉर्ट, मार्क्स स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एश्टन टर्नर,नाथन कुल्टर नाइल, पैट कमिंस, झाए रिचर्डसन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, एडम जम्पा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


बल्लेबाजी के दौरान शॉट लगाते ग्लेन मैक्सवेल।


ऑस्ट्रेलिया का विकेट गिरने पर खुशी मनाती भारतीय टीम।


ऑस्ट्रेलिया के मार्क्स स्टोइनिस रन आउट हो गए।


राहुल ने करियर का पांचवां अर्धशतक लगाया।


कुल्टर नाइल ने दिनेश कार्तिक को बोल्ड कर दिया।


कोहली 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।


टॉस के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच।

[ad_2]
Source link

Translate »