धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का मैनेजमेंट भी रांची के जिम्मे, फिर भी यहां कोई मैच नहीं

[ad_1]


रांची (आसिफ नईम).महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का मैनेजमेंट भी अब रांची के जिम्मे आ गया है। धोनी के दोस्त सीमांत लोहानी (चित्तू) और मिहिर दिवाकर प्रबंधन का काम संभालेंगे। दरअसल देश की प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी आरका स्पोर्ट्स ने सीएसके के साथ एग्रीमेंट किया है। चित्तू और मिहिर इस कंपनी के डायरेक्टर हैं।

एग्रीमेंट के मुताबिक यह कंपनी खिलाड़ियों के चयन को छोड़कर स्पोर्ट्स स्पॉन्सर से लेकर फील्ड तक का मैनेजमेंट संभालेगी। खिलाड़ी किस कंपनी का विज्ञापन करेंगे, यह भी आरका ही तय करेगा। खिलाड़ियों के ठहरने और खाने-पीने का जिम्मा भी इसी कंपनी के पास होगा। आरका स्पोर्ट्स का महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट एकेडमी (एमएसडीसीए) के साथ भी करार है। धोनी की एकेडमी कहां खुलेगी, यह भी यही कंपनी तय करेगी। अभी भारत में 20 और दुबई व सिंगापुर में धोनी की एक-एक एकेडमी चल रही है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने 2015 में रांची में खेला था मैच

धोनी और चित्तू के रांची के होने के बावजूद इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का कोई मैच रांची में नहीं होगा। जबकि टीम किसी भी जगह को होम ग्राउंड बना सकती है। सीएसके ने जेएससीए स्टेडियम में 2015 में एक मैच और 2014 में चार मैच खेलेथे। कोलकाता ने 2013 में रांची को होम ग्राउंड बनाकर यहां दो मैच खेलेथे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


दोस्तों के साथ महेंद्र सिंह धोनी।

[ad_2]
Source link

Translate »