न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को फिर आठ विकेट से हराया, गुप्टिल का शतक

[ad_1]


खेल डेस्क. न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे वनडे में तीन चीजें ऐसी हुईं, जो पहले वनडे में भी हुईं थीं। दोनों वनडे न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीते। दोनों वनडे में मार्टिन गुप्टिल ने शतक जमाया। दोनों वनडे में गुप्टिल प्लेयर ऑफ द मैच रहे। अब न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली। सीरीज का तीसरा वनडे 20 फरवरी को डुनेडिन में खेला जाएगा।

  1. बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड ने 36.1 ओवर में 2 विकेट पर जीत दर्ज कर ली। गुप्टिल ने 88 गेंदों में 14 चौकों और 4 छक्के की मदद से 118 रन बनाए। उन्होंने हेनरी निकोल्स (14) के साथ पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की।

  2. गुप्टिल ने कप्तान केन विलियम्सन (नाबाद 65) के साथ दूसरे विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी की। गुप्टिल ने अपना 16वां वनडे शतक 16 फरवरी को जमाया। इससे पहले, बांग्लादेश से मो मिथुन ने सबसे ज्यादा 57 और शब्बीर रहमान ने 43 रन की पारी खेली।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      मार्टिन गुप्टिल।

      [ad_2]
      Source link

Translate »