पिजारो ने 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, बुंदेसलीगा में सबसे उम्रदराज गोल स्कोरर बने

[ad_1]


खेल डेस्क. जर्मनी की फुटबॉल लीग बुंदेसलीगा में वर्डर ब्रेमेन ने हेर्था बर्लिन के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला। इस मुकाबले में ब्रेमेन के क्लाउडियो पिजारो ने दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम (90+6 मिनट) में गोल किया। इसके साथ ही वे लीग में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज फुटबॉलर बन गए। उन्होंने 40 साल 136 दिन की आयु में गोल कर 23 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। इससे पहले यह रिकॉर्ड मिर्को वोतावा के नाम था। उन्होंने 1996 में 40 साल 121 दिन की आयु में गोल किया था।

https://platform.twitter.com/widgets.js

पिजारो का बुंदेसलीगा में यह 195वां गोल था। वे 61वें मिनट में मैदान पर सब्स्टीट्यूट के तौर पर उतरे थे। उन्होंने मैच के बाद कहा, “इस प्रदर्शन से मैं बहुत खुश हूं। यहां मिले अंक से हमें टूर्नामेंट में आगे मदद मिलेगी।” पिजारो चेल्सी, बायर्न म्यूनिख और कोलोग्ने की ओर से खेल चुके हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


क्लाउडियो पिजारो।

[ad_2]
Source link

Translate »