परेरा-फर्नांडो ने 10वें विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की, श्रीलंका एक विकेट से जीता

[ad_1]


खेल डेस्क. श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को दो टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में एक विकेट से हरा दिया। श्रीलंका के कुसल परेरा ने नाबाद 153 रन की पारी खेली। 304 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम एक समय 226 रन पर अपने नौ विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद परेरा ने विश्वा फर्नांडो (नाबाद 6) रन के साथ 10वें विकेट के लिए 95 गेंद में 78 रन की साझेदारी की। दोनों की नाबाद साझेदारी की बदौलत श्रीलंका डरबन में सात साल बाद टेस्ट जीत पाया।

https://platform.twitter.com/widgets.js

श्रीलंका दूसरी बार एक विकेट के अंतर से टेस्ट जीता

परेरा ने 200 गेंद की पारी में 12 चौके और पांच छक्के लगाए। इन्हें इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। श्रीलंका की अपने टेस्ट इतिहास में एक विकेट से यह दूसरी जीत है। इससे पहले अगस्त 2006 में दक्षिण अफ्रीका को ही एक विकेट से हराया था।

https://platform.twitter.com/widgets.js

संक्षिप्त स्कोर:
दक्षिण अफ्रीका पहली पारी: क्विंटन डी कॉक 80 रन, विश्वा फर्नांडे 62/4।
श्रीलंका पहली पारी: कुशल परेर 51 रन, डेल स्टेन 48/4।
दक्षिण अफ्रीका दूसरी पारी: फाफ डु प्लेसिस 90 रन, लासिथ एम्बुलडेनिया 66/5।
श्रीलंका दूसरी पारी: कुसल परेरा 153 नाबाद, केशव महाराज 71/3।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


मैच जीतने के बाद खुशी मनाते कुसल परेरा।

[ad_2]
Source link

Translate »