दक्षिण अफ्रीका ने 8 रन के अंदर खोए 5 विकेट, श्रीलंका को 304 का लक्ष्य

[ad_1]


डरबन. डेब्यू टेस्ट खेल रहे लेफ्ट आर्म स्पिनर लसिथ एम्बुलडेनिया (66/5) और विश्वा फर्नांडो (71/4) की शानदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने यहां पहले टेस्ट के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका को उसकी दूसरी पारी में 259 रन पर रोक दिया। श्रीलंका ने दूसरी पारी में दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 83 रन बनाए थे। खराब रोशनी के कारण तीसरे दिन का खेल तय समय से पहले रोकना पड़ा। स्टंप्स के वक्त ओशाडा फर्नांडो 28 और कुसल परेरा 12 रन बनाकर खेल रहे थे। कप्तान दिमुथ करुणारत्ने 20, लाहिरु थिरीमाने 21 और कुसल मेंडिस खाता खोले बिना आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से वर्नोन फिलैंडर, कगिसो रबाडा और डुआने ओलिवर को एक-एक विकेट मिले हैं।

श्रीलंका को जीतने के लिए बनाने हैं 221 रन
मेहमान टीम को अभी मैच जीतने के लिए 221 रन और बनाने हैं, जबकि उसके सात विकेट शेष हैं। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 235 रन बनाए थे। श्रीलंका की पहली पारी 191 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस हिसाब से श्रीलंका को जीत के लिए 304 रन का लक्ष्य मिला।

दक्षिण अफ्रीका स्कोर : 72.4 ओवर में 251/6 और 79.1 ओवर में 259/10

एक समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 191 रन पर पांच विकेट था। उसका छठा विकेट वर्नोन फिलैंडर के रूप में गिरा। उस समय टीम का स्कोर 251 रन था। फिलैंडर ने 18 रन बनाए। 90 रन के निजी स्कोर पर फॉफ डुप्लेसिस विश्व फर्नांडो का शिकार हो गए। उस समय टीम का स्कोर 255 रन था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया और आखिरी के तीन विकेट पर महज 4 रन ही बना पाए और पूरी टीम 79.1 ओवर में 259 पर पवेलियन लौट गई। दक्षिण अफ्रीका के पांच खिलाड़ी दहाई के अंक तक नहीं पहुंच पाए।

फॉफ डुप्लेसिस दक्षिण अफ्रीका के टॉप स्कोरर

दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फॉफ डुप्लेसिस ने सबसे ज्यादा 90 रन बनाए। उनका यह कुल 18वां और इस मैदान पर पहला अर्धशतक है। उन्होंने 182 गेंदों की पारी में 11 चौके लगाए। उनके अलावा क्विंटन डीकॉक ने 55, डीन एल्गर ने 35, एडेन मारक्रम ने 28, वर्नोन फिलैंडर ने 18 और हाशिम अमला ने 16 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से एम्बुलडेनिया और फर्नांडो के अलावा कसुन रजीथा ने एक विकेट हासिल किया।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डीकॉक का विकेट लेने के बाद खुशी मनाते लसिथ एम्बुलडेनिया (मध्य) और निरोशन डिकवेला (दाएं)।


दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज को पवेलियन भेजने के बाद लसिथ एम्बुलडेनिया ने इस तरह अपनी खुशी का इजहार किया।

[ad_2]
Source link

Translate »