Valentine Day Meaning /जानिए आखिर क्या है वेलेंटाइन डे, वैलेंटाइन डे क्यों मानते है या वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है और क्या है वैलेंटाइन डे का इतिहास

[ad_1]


नई दिल्ली. 14 फरवरी आ चुकी है और ये वो दिन है जब दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में वेलेंटाइन डे (Valentine Day) सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन का उन लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है जब वो किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं या किसी व्यक्ति विशेष को ये बताने की कोशिश करते हैं कि वो उससे कितना स्नेह करते हैं। भावनात्मक तौर पर एक रिश्ते की शुरुआत का दिन है वेलेंटाइन डे। इसे हर उम्र और हर आयुवर्ग के लोग सेलिब्रेट करते हैं। अगर आप भी यह दिन मना रहे हैं और चाहते हैं किसी वीडियो के जरिए अपने जज्बात जाहिर करें तो वेलेंटाइन डे वीडियो (Valentine Day Video) यहां है। वेलेंटाइन डे पिक्स (Valentine Day Pics) और वेलेंटाइन डे इमेजेस (Valentine Day Images) चाहते हैं तो वो भी आपके लिए खासतौर पर मौजूद हैं। अगर किसी के लिए गिफ्ट खरीदने जा रहे हैं तो वेलेंटाइन डे गिफ्ट आईडियाज (Valentines Day Gift Ideas) यहीं आपको मिल जाएंगे। और अगर आपको किसी खास वेलेंटाइन डे डील (Valentine Day Deals) की तलाश है तो भी परेशान ना हों। स्पेशल वेलेंटाइन डे डील्स की जानकारी भी यहां आपको मिल जाएगी। बहरहाल, चलते हैं आगे। और आपको बताते हैं कि आखिरी वेलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है, इसका इतिहास क्या है और इसके मायने क्या हैं?

क्या है वेलेंटाइन डे, क्यों मनाया जाता है? (Valentine Day meaning)
वेलेंटाइन डे को दुनिया के ज्यादातर देशों में प्रेम दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत कैसे हुई, इसको लेकर एकराय तो नहीं है लेकिन कुछ संदर्भ जरूर मिलते हैं। 270 ईसवी की बात है। रोमन साम्राज्य में एक राजा हुआ। उसका नाम था क्लाउडियस गोथिकस द्वितीय। कहा जाता है कि प्रेम संबंधों और शादी के सख्त खिलाफ था। उसका ये मानता था कि प्रेम या शादी से सैनिक लक्ष्य भूल जाते हैं। इसलिए उसने सैनिकों के विवाह करने पर रोक लगा दी। उसी राज्य में संत वेलेंटाइन भी थे। उन्होंने इस आदेश का विरोध किया तो क्लाउडियस ने उन्हें मौत के घाट उतरवा दिया। माना जाता है कि संत वेलेंटाइन ने जिस दिन बलिदान दिया उस दिन तारीख 14 फरवरी थी। इसके बाद से इसी दिन वेलेंटाइन डे मनाया जाने लगा। कुछ इतिहासकार मानते हैं कि वेलेंटाइन को जेल में बंद कर दिया गया था और उन्होंने वहां से जेलर की बेटी को एक खत लिखा। इस खत के अंत में उन्होंने ‘फ्रॉम योर वेलेंटाइन’ लिखा था। एक ब्रिटिश वेबसाइट के मुताबिक, इस जेलर की बेटी की आंखों में रोशनी नहीं थी और संत वेलेंटाइन की वजह से उसकी आंखों में रोशनी आ गई थी। बहरहाल, ऐसी कई कहानियां वेलेंटाइन से जुड़ी हैं या कहें प्रचलित है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Valentine Day Meaning

[ad_2]
Source link

Translate »