भारतीय टीम 29 महीने बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ कोई सीरीज हारी

[ad_1]


खेल डेस्क. न्यूजीलैंड ने रविवार को खेलीगईतीन मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत को चार रन से हरा दिया। इसके साथ ही भारत नेयह सीरीज 1-2 भी गंवा दी। वह29 महीने बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ कोई सीरीज हाराहै। इससे पहले वह पिछली 10 सीरीज में अजेय रहा। इसके अलावा भारतीय टीम को तीन मैचों की टी-20 सीरीज में दूसरी बार हार मिली है।

भारत3 मैचों की टी-20 सीरीज 13 बार खेला, सिर्फ 2 हारा
पहली बार 2015-16 में दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई, लेकिन भारत उस सीरीज में 2-0 से हार गया। शुरुआती दो मैच दक्षिण अफ्रीका के नाम रहे थे, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा था। भारत ने अब तक कुल 13 बार तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली हैं। इसमें से नौजीता है और दो मेंहार हुई है। दो सीरीज ड्रॉ रहीं। नौजीत में भारत ने ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड को हराया है। ड्रॉ रहींदोनों सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ थीं जो1-1 से बराबरी पर रहीं।

किसके खिलाफ समय मैच जीते हारे ड्रॉ बेनतीजा विजेता
श्रीलंका सितंबर, 2017 1 1 0 0 0 भारत
ऑस्ट्रेलिया अक्टूबर, 2017 2 1 1 0 0 ड्रॉ
न्यूजीलैंड नवंबर, 2017 3 2 1 0 0 भारत
श्रीलंका दिसंबर, 2017 3 3 0 0 0 भारत
दक्षिण अफ्रीका फरवरी, 2018 3 2 1 0 0 भारत
निदाहास ट्रॉफी मार्च, 2018 5 4 1 0 0 भारत
आयरलैंड जून, 2018 2 2 0 0 0 भारत
इंग्लैंड जुलाई 2018 3 2 1 0 0 भारत
वेस्टइंडीज नवंबर, 2018 3 3 0 0 0 भारत
ऑस्ट्रेलिया नवंबर, 2018 3 1 1 0 1 ड्रॉ
न्यूजीलैंड फरवरी, 2019 3 1 2 0 0 न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड के खिलाफ 29 महीने बाद हारे कोई सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सितंबर 2016 में टेस्ट सीरीज खेली गई थी। इसमें भारतीय टीम ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। तब से लेकर अब तक टेस्ट, वनडे और टी-20 की छह सीरीज खेली गईं। इनमें से भारत ने पांच पर कब्जा जमाया है, जबकि हाल ही में खेली गई टी-20 सीरीज गंवाई है।

कब कहां नतीजा फॉर्मेट
22 Sep 2016 भारत भारत 3-0 से जीता टेस्ट
16 Oct 2016 भारत भारत 3-2 से जीता वनडे
22 Oct 2017 भारत भारत 2-1 से जीता वनडे
1 Nov 2017 भारत भारत 2-1 से जीता टी-20
23 Jan 2019 न्यूजीलैंड भारत 4-1 से जीता वनडे
06 Feb 2019 न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड 2-1 से जीता टी-20

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


India team loss t20 series after 29 month against new zealand

[ad_2]
Source link

Translate »