Promise Day 2019 /इन तस्वीरों के जरिए उनको बताएं कि आपके लिए वादे कितने खास, वेलेंटाइन वीक में प्रॉमिस डे का बहुत महत्व

[ad_1]


नई दिल्ली. वेलेंटाइन वीक का आगाज 7 फरवरी से हो चुका है और इस हफ्ते में हर दिन खास होता है। रोज डे से शुरू होने वाला वेलेंटाइन वीक आगे बढ़ रहा है और अब प्रॉमिस डे आ चुका है। इस दिन का महत्व इसके नाम से ही साफ हो जाता है। प्रॉमिस यानी वादा और प्रॉमिस डे यानी वादों का दिन। लेकिन क्या वादे करना ही सबकुछ है। क्या वादा कर लेना ही काफी है। हर शख्स का लाजिमी सा जवाब होगा नहीं। और यह सही भी है क्योंकि वादे अगर किए जा रहे हैं तो फिर उनको निभाना भी जरूरी है। बिना वादे निभाए इनको करने का कोई महत्व नहीं। आखिर रिश्तों की बुनियाद ही परस्पर विश्वास और भरोसे पर टिकी होती है। जाहिर सी बात है कि वादे कर रहे हैं तो फिर इनको निभाने की भी जरूरत होती है। हम यहां आपको कुछ प्रॉमिस डे कोट्स और प्रॉमिस डे वीडियो दे रहे हैं। इसके अलावा अगर आप अपने वॉट्सएप स्टेटस में इनका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो वो भी कर सकते हैं। यहां प्रॉमिस डे जुड़ी इमेजेस यानी तस्वीरें भी हैं जो बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड और दोस्तों के लिए इस्तेमाल की जा सकती हैं। तो वादे और उनको निभाने के इरादे लेकर इस सफर पर आप हमारे साथ चल सकते हैं। मन में ये ठानकर कि अगर वादा यानी प्रॉमिस किया है तो फिर इसे उतनी ही शिद्दत से निभाएंगे जरूर। यहां ये याद रखिए कि किसी भी रिश्ते की बुनियाद ही वादे और उनको निभाने के इरादे होते हैं। हम वादों को जितनी ईमानदारी से पूरा करेंगे, जिंदगी में प्रेम और भरोसा भी उतना ही होगा।

सवाल ये नहीं कि आप वादा किससे, क्या और कैसे कर रहे हैं। सवाल ये है कि क्या आपने ये वादे सोच समझकर किए हैं या नहीं। ये इसलिए भी जरूरी है कि वादे करने से पहले हम ये जान लेना जरूरी होता है कि इन्हें पूरा करने का तरीका क्या होगा। अकसर देखा गया है कि वादे तो खूब किए गए लेकिन इन्हें पूरा नहीं किया गया। अंजाम अच्छा नहीं होता। वादे टूटते हैं तो भरोसा टूटता है और जब भरोसा टूटता तो फिर रिश्तों में भी वो जान नहीं रह जाती जिसके लिए वो जाने जाते थे। लिहाजा वादों के साथ कई बार रिश्ते भी टूट जाते हैं। अगर रिश्ते ही टूट जाएंगे तो फिर जिंदगी कितनी नीरस हो जाएगी? ये कल्पना वाली बात है। इसलिए जब भी वादे करें तो ये भी याद रखें कि इन्हें पूरा कैसे करेंगे। ताकि इन खूबसूरत रिश्तों की महकास जिंदगीभर आपके जीवन को महकाती रहे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


happy promise day image


promise day images hd


promise day images download


happy promise day image download


promise images wallpapers


promise day love images


promise day images for love


promise day images for husband


promise day images for friends


promise day images for boyfriend

[ad_2]
Source link

Translate »