रोहित ने दूसरे टी-20 में बनाए चार रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने

[ad_1]


ऑकलैंड. रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में करियर का 20वां अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली के 19 अर्धशतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। कोहली ने 65 टी-20 में 19 अर्धशतक लगाए हैं। रोहित टी-20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने 92 टी-20 में 32.68 की औसत से 2288 रन बनाए हैं।

रोहित ने विराट की बराबरी की
रोहित की कप्तानी में भारत ने अब तक 14 टी-20 खेले हैं। इनमें से टीम इंडिया 12 को जीतने में सफल रही है, जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में न्यूजीलैंड को हराने के साथ ही रोहित ने कई निजी उपलब्धियां भी अपने नाम कीं। उन्होंने बतौर कप्तान विराट कोहली के 12 टी-20 मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी की। विराट ने अब तक 20 टी-20 में टीम इंडिया की कमान संभाली है। इनमें से 7 मैच हारे और एक बेनतीजा रहा। टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में सबसे ज्यादा 41 टी-20 जीते हैं।

रोहित सिक्सर किंग बनने से दो छक्के दूर
रोहित अंतरराष्ट्रीय टी-20 में 102 छक्कों के साथ दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। गेल 56 और गुप्टिल 76 टी-20 मैच में 103-103 छक्के लगा चुके हैं। रोहित टी-20 में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। वे अब तक 204 चौके और 102 छक्के लगा चुके हैं। उनसे पहले गुप्टिल के नाम यह रिकॉर्ड था। गुप्टिल के नाम 200 चौके और 103 छक्के हैं।

अंतरराष्ट्रीय टी-20 में टॉप स्कोरर
रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय टी-20 में टॉप स्कोरर बन गए हैं। रोहित ने अब तक 92 टी-20 मुकाबलों में 32.68 की औसत से 2288 रन बनाए हैं। इनके बाद न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 76 मैच में 33.91 की औसत से 2272 रन बनाए। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के कप्तान शोएब मलिक हैं। मलिक ने 111 मैचों में 30.58 की औसत से 2263 रन बनाए। चौथे नंबर पर भारत के ही विराट कोहली काबिज हैं। विराट ने 65 मैचों में 49.25 की औसत से 2167 रन बनाए। वर्तमान में ये चारों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं।

खिलाड़ी मैच रन औसत हाई स्कोर चौके छक्के
रोहित शर्मा 92 2288 32.68 118 204 102
मार्टिन गुप्टिल 76 2272 33.91 105 200 103
शोएब मलिक 111 2263 30.58 75 186 61
विराट कोहली 65 2167 49.25 90 नाबाद 218 48
ब्रैंडन मैक्कुलम 71 2140 35.66 123 199 91

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Rohit Sharma highest fifty record in t-20 international cricket after virat kohli

[ad_2]
Source link

Translate »