भारत ने टी-20 में पहली बार न्यूजीलैंड को उसके घर में हराया, रोहित इस फॉर्मेट के टॉप स्कोरर बने

[ad_1]


ऑकलैंड. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को तीन टी-20 की सीरीज के दूसरे मैच में 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। भारत ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में न्यूजीलैंड को उसके घरेलू मैदान पर पहली बार हराया है। सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड ने 80 रन से जीता था। इस ऑकलैंड मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। कीवी टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 158 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने सात गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। भारत ने तीन विकेट पर 162 रन बनाए। क्रुणाल पंड्या को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

रोहित शर्मा बने टी-20 के टॉप स्कोरर
भारत की ओर से रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। उन्होंने 29 गेंद की अपनी पारी में 3 चौके और 4 छक्के लगाए। वे अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट के टॉप स्कोरर बने। उनके अब 2288 रन हो गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड मार्टिन गुप्टिल के नाम था। गुप्टिल ने 76 टी-20 में 2272 रन बनाए हैं। वहीं, रोहित ने 92वें टी-20 में इस आंकड़े को पार किया।

भारतीय कप्तान ने गुप्टिल को पीछे छोड़ा
रोहित टी-20 में 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज भी बने। उनके अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में अब 102 छक्के हो गए हैं। इस मैच से पहले उन्होंने 91 टी-20 में 98 छक्के लगाए थे। इस मामले में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। गेल 56 और गुप्टिल 76 टी-20 मैच में 103-103 छक्के लगा चुके हैं। रोहित अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। वे अब तक 204 चौके और 102 छक्के लगा चुके हैं। उनसे पहले गुप्टिल के नाम यह रिकॉर्ड था। गुप्टिल के नाम 200 चौके और 103 छक्के हैं।

रोहित ने विराट की बराबरी की
रोहित की कप्तानी में भारत ने अब तक 14 टी-20 खेले हैं। इनमें से टीम इंडिया 12 को जीतने में सफल रही है, जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में न्यूजीलैंड को हराने के साथ ही रोहित ने कई निजी उपलब्धियां भी अपने नाम कीं। उन्होंने बतौर कप्तान विराट कोहली के 12 टी-20 मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी की। विराट ने अब तक 20 टी-20 में टीम इंडिया की कमान संभाली है। इनमें से 7 मैच हारे और एक बेनतीजा रहा। टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में सबसे ज्यादा 41 टी-20 जीते हैं।

ऐसे गिरे भारतीय टीम के विकेट
पहला विकेट (9.2 ओवर) : ईश सोढ़ी की शॉर्ट लेंथ गेंद को रोहित शर्मा पुल करना चाहते थे, लेकिन गेंद पूरी तरह से उनके बल्ले पर आई नहीं। मिडविकेट पर खड़े टिम साउदी ने उनका कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। इस समय भारत का स्कोर 79 रन था।

दूसरा विकेट (10.5 ओवर) : लॉकी फर्ग्युसन ने 143 की रफ्तार से शिखर धवन को बाउंसर फेंकी। धवन ने इसे लेग साइड में हिट करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर प्वाइंट पर चली गई। वहां खड़े कोलिन डी ग्रैंडहोम ने कैच लपक लिया। इस समय भारत अपने खाते में 88 रन जोड़ चुका था।

तीसरा विकेट (13.4 ओवर) : डेरिल मिशेल ने स्ट्राइक पर खड़े विजय शंकर को ऑफ साइड में धीमी शॉर्ट लेंथ गेंद फेंकी। शंकर ने इसे हिट किया। हालांकि, वे गेंद को बाउंड्री तक पहुंचाने में नाकामयाब रहे और मिडविकेट पर खड़े साउदी ने उनका कैच लपक लिया। इस समय भारत का स्कोर 118 रन था।

खराब शुरुआत के बाद न्यूजीलैंड ने 150+ का स्कोर किया
न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब हुई। उसने महज 15 रन के स्कोर पर ही पहला विकेट गंवा दिया था। यही नहीं, 50 रन के कुल स्कोर पर उसके कप्तान केन विलियम्सन भी चौथे बल्लेबाज के तौर पर आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद कोलिन डी ग्रैंडहोम और रॉस टेलर ने पारी को संभाला। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 47 गेंद पर 77 रन जोड़े। इस साझेदारी में ग्रैंडहोम ने 28 गेंद में 50 और टेलर ने 19 गेंद पर 22 रन बनाए। एक समय ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड की 170 से ज्यादा का स्कोर बनाएगी, लेकिन ग्रैंडहोम के आउट होने के बाद वह 26 गेंद पर 31 रन ही बना पाई और तीन विकेट गंवाए।

ग्रैंडहोम न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर रहे
न्यूजीलैंड के लिए कोलिन डी ग्रैंडहोम ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। ग्रैंडहोम ने 28 गेंद की अपनी पारी में एक चौका और चार छक्के लगाए। ग्रैंडहोम के अलावा रॉस टेलर ने 36 गेंद पर 42 रन की पारी खेली। कप्तान केन विलियम्सन ने 20, जबकि कॉलिन मुनरो और टिम सिफर्ट ने 12-12 रन बनाए। न्यूजीलैंड के चार बल्लेबाज दहाई के अंक तक नहीं पहुंच पाए।

ऐसे गिरे न्यूजीलैंड के विकेट
पहला विकेट (2.3 ओवर) : भुवनेश्वर कुमार ने इस गेंद को टिम सिफर्ट ने पहले पुल करने की सोची थी। हालांकि, भारतीय गेंदबाज ने यह गेंद बिल्कुल स्टम्प पर निशाना साधकर फेंकी। सिफर्ट के पास सिर्फ गेंद पर बल्ला अड़ाने के अलावा कोई चारा नहीं था। गेंद सिफर्ट के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुई विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में पहुंच गई। न्यूजीलैंड के खाते में सिर्फ 15 रन ही जुड़े थे।

दूसरा विकेट (5.2 ओवर) : क्रुणाल पंड्या की इस गेंद को ओपनर कॉलिन मुनरो ने कवर में सीधा खेला। हालांकि, वे गेंद को सही ऊंचाई नहीं दे पाए और रोहित शर्मा ने उनका कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। इस समय टीम का स्कोर 41 रन था।

तीसरा विकेट (5.6 ओवर) : क्रुणाल की इस गेंद पर अंपायर ने डेरिल मिशेल को एलबीडब्ल्यू करार दे दिया। हालांकि, मिशेल इस फैसले से संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने रिव्यू लिया। हालांकि, डीआरएस में भी मैदानी अंपायर का फैसला ही सही साबित हुआ और मिशेल को पवेलियन लौटना पड़ा। वे अपने खाते में सिर्फ एक रन ही जोड़ पाए थे, जबकि टीम का स्कोर 43 रन था।

चौथा विकेट (7.5 ओवर) : टीम के खाते में सात रन ही और जुड़े थे कि कप्तान केन विलियम्सन 20 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट भी क्रुणाल ने लिया। क्रुणाल की इस गेंद को केन विलियम्सन ने पुल करने के लिए बल्ला उठाया, लेकिन वे चूक गए और गेंद उनकी दाहिने जांघ पर लगी। अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट दिया।

पांचवां विकेट (15.4 ओवर) : हार्दिक पंड्या की इस गेंद को कोलिन डी ग्रैंडहोम ने एक्सट्रा कवर की ओर खेला, लेकिन गेंद उनके बल्ले पर पूरी तरह से नहीं आई और टीम इंडिया की कमान संभाल रहे रोहित शर्मा ने उनका कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। हालांकि, उन्होंने आउट होने से पहले रॉस टेलर के साथ मिलकर 47 गेंद पर 77 रन जोड़ डाले थे।

छठा विकेट (18.6 ओवर) : भुवनेश्वर की इस गेंद को लॉंग ऑन की ओर खेला और रन के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने दूसरा रन लेने की भी कोशिश की, लेकिन विजय शंकर का थ्रो सीधा स्टम्प पर लगा। टेलर अंपायर के आउट देने से पहले ही पवेलियन की ओर लौट पड़े। इस समय टीम का स्कोर 153 रन था।

सातवां विकेट (19.2 ओवर) : खलील के इस ओवर की पहली गेंद पर स्कॉट कुगेलजिन का लॉंग-ऑन पर कैच छूटा। दूसरी गेंद पर मिशेल सैंटनर स्ट्राइक पर थे। खलील की इस गेंद पर सैंटनर को हिलने तक का मौका नहीं मिला और विकेट की गिल्लियां बिखर गईं। इस समय टीम का स्कोर 154 रन था।

आठवां विकेट (19.6 ओवर) : पारी की आखिरी गेंद के लिए टिम साउदी स्ट्राइक पर थे। साउदी इसे ड्रैग करने की कोशिश करते दिख रहे थे, लेकिन वे चूक गए और गेंद उनके लेग स्टम्प पर जा लगी। साउदी अपने खाते में तीन रन ही जोड़ पाए थे, जबकि टीम का स्कोर 158 रन था।

स्कोरकार्ड : भारत

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
रोहित शर्मा कै. साउदी बो. सोढ़ी 50 29 3 4
शिखर धवन कै. ग्रांडहोम बो. फर्ग्युसन 30 31 2 0
ऋषभ पंत नाबाद 40 28 4 1
विजय शंकर कै. साउदी बो. मिशेल 14 08 1 1
एमएस धोनी नाबाद 20 17 1 0

एक्सट्रा :08,कुल स्कोर :162/3 (18.5 ओवर)

विकेट पतन :79/1, 88/2, 118/3

गेंदबाजी :टिम साउदी 4-0-34-0, स्कॉट कुगेलजिन 3.5-0-32-0, लॉकी फर्ग्युसन4-0-31-1, ईश सोढ़ी 4-0-31-1, डेरिल मिशेल1-0-15-1, मिशेल सेंटनर 2-0-16-0.

स्कोरकार्ड : न्यूजीलैंड

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
टिप सिफर्ट बो. भुवनेश्वर 12 12 1 1
कॉलिन मुनरो कै. शर्मा बो. क्रुणाल 12 12 0 1
केन विलियम्सन एलबीडब्ल्यू बो. क्रुणाल 20 17 3 0
डेरिल मिशेल एलबीडब्ल्यू बो. क्रुणाल 01 02 0 0
रॉस टेलर रनआउट शंकर 42 36 3 0
कॉलिन डी ग्रेंडहोम कै. शर्मा बो. हार्दिक 50 28 1 4
मिशेल सेंटनर बोल्ड खलील 07 08 0 0
स्कॉट कुगेलजिन नाबाद 02 02 0 0
टिम साउदी बोल्ड खलील 03 03 0 0

एक्सट्रा :09,कुल स्कोर :158 (20 ओवर)

विकेट पतन :15/1, 41/2, 43/3, 50/4, 127/5, 153/6, 154/7, 158/8

गेंदबाजी :भुवनेश्वर कुमार 4-0-29-1, खलील अहमद: 4-0-27-2, हार्दिक पंड्या 4-0-36-1, युजवेंद्र चहल: 4-0-37-0, क्रुणाल पंड्या: 4-0-28-3.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), शिखर धवन, विजय शंकर, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पंड्या, के. खलील अहमद।
न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), कॉलिन मुनरो, रॉस टेलर, टिप सिफर्ट (विकेटकीपर), कोलिन डी ग्रांडहोम, मिशेल सैंटनर, स्कॉट कुगेलजिन, डेरिल मिशेल, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्युसन।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


रोहित शर्मा ने लगाया छक्कों का शतक।


मैच में नाबाद लौटे एमएस धोनी।


क्रुणाल पंड्या रहे मैन ऑफ द मैच।


जश्न मनाती भारतीय टीम।

[ad_2]
Source link

Translate »