न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 में भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई

[ad_1]


ऑकलैंड. न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने तीन मैच की सीरीज के दूसरे टी-20 में शुक्रवार को यहां ईडन पार्क में भारत को चार विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही उसने सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। न्यूजीलैंड ने पहला टी-20 23 रन से जीता था। न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं।

भारत ने न्यूजीलैंड को 136 रन का लक्ष्य दिया था

इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 135 रन बनाए। उसकी ओर से जेमिमा रोड्रिगेज के 53 गेंद पर 72 और स्मृति मंधाना ने 27 गेंद पर 36 रन की पारी खेली। हालांकि, इन दोनों के अलावा उसकी कोई भी खिलाड़ी दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई। न्यूजीलैंड के लिए रोजमैरी मेयर ने 17 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। सोफी डिवाइन, एमेलिया केर, लेघ कैसपेरेक ने 1-1 विकेट लिए।

न्यूजीलैंड ने आखिरी गेंद पर एक रन लेकर लक्ष्य हासिल किया

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड मैच की आखिरी गेंद पर मैच जीत लिया। उसका स्कोर 20 ओवर में 6 विकेट पर 136 रन रहा। उसकी ओर से सूजी बेट्स ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए। उन्होंने 52 गेंद की अपनी पारी के दौरान पांच चौके लगाए। सूजी के अलावा ओपनर सोफी डिवाइन ने 16 गेंद पर 19, एमी सैटर्थवेट ने 20 गेंद पर 23 और कैटी मार्टिन ने 12 गेंद पर 13 रन बनाए। भारत के लिए राधा यादव ने 23 और अरुंधति रेड्डी ने 22 रन देकर 2-2 विकेट लिए। मानसी जोशी और पूनम यादव ने 1-1 खिलाड़ी को पवेलियन भेजा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


सूजी बेट्स दूसरे टी-20 में न्यूजीलैंड की टॉप स्कोरर रहीं। उन्होंने 52 गेंद पर 62 रन बनाए।


भारत की ओर से जेमिमा रोड्रिगेज ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए।


स्मृति मंधाना ने दूसरे टी-20 में 27 गेंद में 36 रन की पारी खेली।


न्यूजीलैंड की एमेलिया केर ने जेमिमा को कैटी मार्टिन के हाथों स्टम्प कराया।


India women vs New Zealand Women T20 Series: New zealand Beat India by 4 wickets, won Series

[ad_2]
Source link

Translate »