रोहित टी-20 के टॉप स्कोरर बनने से 35 रन दूर, 100 छक्के लगाने का भी मौका

[ad_1]


खेल डेस्क. मौजूदा टी-20 सीरीज के कप्तान रोहित शर्मा के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड मैच में दुनिया का टॉप स्कोरर बनने और छक्कों का शतक लगाने का मौका है। रोहित टी-20 फॉर्मेट में टॉप स्कोरर बनने से महज 35 रन और छक्कों का शतक पूरा करने से 2 कदम दूर हैं। रोहित ने अब तक 91 टी-20 मैचों में 2238 रन बनाए हैं। साथ ही 98 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल 2272 रन के साथ शीर्ष पर हैं।

फिलहाल टी-20 फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक 76 मैच में 33.91 की औसत से 2272 रन बनाए हैं। उनके बाद पाकिस्तान के कप्तान शोएब मलिक हैं। मलिक ने 111 मैचों में 30.58 की औसत से 2263 रन बनाए। रोहित शर्मा 91 मुकाबलों में 32.43 की औसत से 2238 रन बनाकर तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

रोहित के बाद चौथे नंबर पर भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं। विराट ने 65 टी-20 मुकाबलों में 49.25 की औसत से 2167 रन बनाए। इनके बाद पांचवें नंबर पर न्यूजीलैंड के ही पूर्व खिलाड़ी ब्रैंडन मैक्कुलम हैं। मैक्कुलम ने 71 मैचों में 35.66 की औसत से 2140 रन बनाए। ब्रैंडन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। टॉप-4 खिलाड़ी अब भी अपनी-अपनी टीम के लिए खेल रहे हैं।

खिलाड़ी मैच रन औसत हाई स्कोर चौके छक्के
मार्टिन गुप्टिल 76 2272 33.91 105 200 103
शोएब मलिक 111 2263 30.58 75 186 61
रोहित शर्मा 91 2238 32.43 118 201 98
विराट कोहली 65 2167 49.25 90 नाबाद 218 48
ब्रैंडन मैक्कुलम 71 2140 35.66 123 199 91

सिक्सर किंग बन सकते हैं रोहित
टी-20 में रोहित शर्मा सिक्सर किंग बनने से सिर्फ 6 छक्के दूर हैं। रोहित 98 छक्कों के साथ दूसरे नंबर हैं। जबकि, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल 103 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर हैं। रोहित दो सिक्स मारते ही छक्कों की शतक पूरी कर लेंगे। ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय भी बन जाएंगे। भारतीय खिलाड़ियों में रोहित के बाद सिक्सर किंग युवराज सिंह हैं। युवराज ने 58 टी-20 मैच में 74 छक्के लगाए हैं।

R

रोहित के पास विराट की बराबरी का मौका
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने अब तक 13 टी-20 खेले हैं। इनमें से टीम इंडिया 11 को जीतने में सफल रही है, जबकि सिर्फ 2 में हारी है। भारत अगर दूसरा टी-20 जीत जाता है तो बतौर कप्तान रोहित के लिए यह एक उपलब्धि होगी। वे विराट कोहली के 12 जीत के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। विराट ने अब तक 20 टी-20 में टीम इंडिया की कमान संभाली है। इनमें से 7 मैच हारे और एक बेनतीजा रहा। टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में सबसे ज्यादा 41 टी-20 जीते हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Cricketer Rohit Sharma will become top scorer in t-20 format and hit hundred of sixes

[ad_2]
Source link

Translate »