Propose Day Date 2019 / जानिए कब है प्रपोज डे और कैसे कर सकते हैं उनसे अपने प्यार का इजहार? वेलेंटाइन वीक शुरू हो चूका है

[ad_1]


Happy Propose Day 2019: बस यूं समझ लीजिए कि ‘जैसा नाम वैसा काम’, यानी कुछ समझने या समझने का जरूरत बचती नहीं है। वेलेंटाइन वीक कल से शुरू हो रहा है। इसका पहला दिन होता है रोज डे और दूसरा दिन जाना जाता है प्रपोज डे (Propose Day) के नाम से। यानी आप किसी से गुजारिश करते हैं कि वो आपकी प्रेम की सच्ची भावना को स्वीकार करे। इस प्रपोज को आप निवेदन कहें या फिर इल्तजा या गुजारिश लेकिन मकसद एक है। और वो है अपने दिल की बात को उस शख्स से बेलाग कहना जिसे आप अपना दोस्त, साथी या हमसफर बनाना चाहते हैं। इसलिए इस दिन को प्रपोज डे (Happy Propose Day 2019) कहा जाता है।

Propose Day 2019: कैसे बनाएं यादगार?
हर किसी का प्रपोज करने का या इजहार करने का तरीका अपना और अलहदा हो सकता है। बदलते वक्त के साथ आप चाहें तो प्रपोज डे इमेज Propose Day Images भेज सकते है या फिर टेक्स्ट मैसेज कर सकते हैं या फिर ईमेल्स पर भी अपनी बात उन तक पहुंचा सकते हैं। अगर मौका और दस्तूर दोनों आपके साथ हैं तो फिर कोई दिक्कत नहीं, उनके साथ बैठकर भी अपने दिल की बात उन तक पहुंचा सकते हैं।

प्यार को खोजना नहीं पड़ता…
मशहूर अमेरिकी एक्टर लोरेटा यंग (Loretta Young) ने एक बार कहा था- प्यार वो चीज नहीं जिसकी तलाश की जाए, प्यार तो खुद आपको तलाश कर लेता है। उनकी बात को ही आगे बढ़ाते हैं और इसे Propose Day से जोड़ते हैं। अगर प्यार ने आपको तलाश कर ही लिया है तो फिर वेलेंटाइन वीक के दूसरे दिन यानी Propose Day पर उनके प्रति अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। अगर आप उनसे सीधे-सीधे अपने दिल की बात नहीं के सकते तो उन्हें आप कुछ प्रपोज डे कोट्स Propose Day Quotes भी भेज सकते है जो आपके दिल की बात उन तक पहुंचा देंगे। ये जरूरी है कि वो आपके मन की बात समझते हों। क्योंकि इस रास्ते पर आप अकेले नहीं चल सकते। जाहिर सी बात है, उनका साथ होना जरूरी है।

ये भी कर सकते हैं…
अगर आपको उनसे पहली मुलाकात का दिन और जगह याद है तो इस दिन उसी जगह जा सकते हैं। यानी उस दिन का पूरा घटनाक्रम आप उनसे शेयर करते हुए प्रपोज कर सकते हैं। दुनिया के कई देशों में इन दिनों Propose Day पर टेक्स्ट नोट्स और पजल भेजने का तरीका अपनाया जाता है। इसमें आप अपने काउंटरपार्ट से सवाल करते हैं और फिर इस सिलसिले को बढ़ाते हुए आखिर में उससे दिल की बात कह देते हैं। अगर आपको और उनको संगीत का शौक है तो गुनगुनाते हुए भी दिल की बात किसी रोमांटिक जगह पर की जा सकती है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Propose Day Dates 2019

[ad_2]
Source link

Translate »