February 2019 Calendar /फरवरी महीने में पड़ने वाली अमावस्या, एकादशी और पूर्णिमा की पूरी जानकारी, जाने कब है वसंत पंचमी और गुप्त नवरात्र

[ad_1]


February 2019 Calendar / साल 2019 का फरवरी महीना जनवरी महीने की तरह ही बेहद खास होने वाला है। क्योंकि हिंदू पंचांग के मुताबिक इस महीने में कई अहम व्रत एवं त्यौहार पड़ रहे हैं जो फरवरी कैलेंडर को खास बना रहे हैं। जी हां…फरवरी 2019 कैलेंडर (February 2019 Calendar) के मुताबिक तिल द्वादशी के व्रत के साथ इस महीने की शुरूआत हुई है 22 फरवरी को संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत के साथ ही इस महीने के व्रत त्यौहारों का समापन होगा। फरवरी महीने के पहले हफ्ते में ही मौनी अमावस्या है जो अपने आप में ही बेहद महत्व रखती है। मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya)पर दान-धर्म का खासा महत्व होता है। मौनी अमावस्या पर सोमवती अमावस्या का दुलर्भ संयोग बनने और इस दौरान प्रयागराज कुम्भ होने से मौनी अमावस्या का महत्व कई गुना बढ़ गया है। फरवरी हिंदू कैलेंडर (February Hindu Calendar) के मुताबिक इस बार इसी महीने गुप्त नवरात्र भी हैं। जी हां..गुप्त नवरात्र दरअसल, साल में 4 बार नवरात्र होते हैं।लेकिन हम केवल चैत्र नवरात्र और शारदीय नवरात्र के बारे में ही जानते हैं जबकि इसके अलावा भी साल में 2 बार और नवरात्र होते हैं जिन्हे गुप्त नवरात्र कहा जाता है। वही इसी महीने वसंत पंचमी भी है। आइए आपको फरवरी 2019 कैलेंडर के मुताबिक फरवरी महीने में पड़ने वाले व्रत एवं त्यौहारों (Festivals) की पूरी जानकारी हम दे रहे हैं देते हैं जिससे आपको फरवरी महीने में पड़ने वाली अमावस्या (New Moon), पूर्णिमा (Full Moon), एकादशी और प्रदोष व्रत के साथ-साथ अन्य खास व्रतों की जानकारी भी हासिल होगी।

‌फरवरी महीने के व्रत एवं त्यौहार

1 फरवरी, 2019 (शुक्रवार) तिल द्वादशी

2 फरवरी 2019 (शनिवार) प्रदोष व्रत

4 फरवरी 2019 (सोमवार) मौनी अमावस्या

5 फरवरी 2019 (मंगलवार)गुप्त नवरात्रि आरंभ

8 फरवरी 2019 (शुक्रवार) विनायक गणेश चतुर्थी व्रत

10 फरवरी 2019 (रविवार) वसंत पंचमी, सरस्वती पूजा

14 फरवरी 2019 (गुरुवार) महानंदा नवमी, गुप्त नवरात्रि संपन्न

15 फरवरी 2019 (शुक्रवार) एकादशी व्रत

16 फरवरी 2019 (शनिवार)जया एकादशी व्रत – वैष्णव, भीष्म द्वादशी

17 फरवरी 2019 (रविवार) प्रदोष व्रत

19 फरवरी 2019 (मंगलवार) माघ पूर्णिमा

22 फरवरी 2019 (शुक्रवार)संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत

10 फरवरी को है वसंत पंचमी
इस बार 10 फरवरी, 2019 को वसंत पंचमी का पर्व है जिसे श्रीपंचमी भी कहा जाता है। इस पर्व का भी हिंदू धर्म में खास महत्व है। ये नई ऋतु का आगाज़ माना जाता है। इस दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा होती है। इस दिन खासतौर से पीले वस्त्र धारण किए जाते है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


/फरवरी महीने में पड़ने वाली अमावस्या, एकादशी और पूर्णिमा की पूरी जानकारी

[ad_2]
Source link

Translate »