सरकार ने खेल बजट 10% बढ़ाया, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लिए 55 करोड़ रु. का इजाफा

[ad_1]


नई दिल्ली. केंद्र सरकार की तरफ से शुक्रवार को वित्त वर्ष 2019-20 के लिए अंतरिम बजट पेश किया गया। इस बार सरकार ने खेल बजट के लिए 2216.92 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। यानी पिछली बार के (2002.72 करोड़ रुपए) बजट के मुकाबले इस साल खेल बजट 10% बढ़ा है। खास बात यह है कि इस बार स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) को 55 करोड़ रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे। साई का बजट 395 करोड़ से बढ़ाकर 450 करोड़ किया गया है।

  1. साई के अलावा नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड (एनएसडीएफ) और खिलाड़ियों के लिए भी अंतरिम बजट में प्रोत्साहन राशि रखी गई है। एनएसडीएफ के लिए बजट 2 करोड़ से बढ़ाकर 70 करोड़ कर दिया गया, जबकि खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन राशि को 63 करोड़ से बढ़ाकर 89 करोड़ कर दिया गया।

  2. इसके अलावा खिलाड़ियों को दिए जाने वाले पुरस्कार राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। इसे पिछली बार के 316.93 करोड़ से बढ़ाकर 411 करोड़ रुपए कर दिया गया। वहीं खेलो इंडिया राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत खेलों के विकास के लिए दी जाने वाली राशि को 50.31 करोड़ रुपए बढ़ाया गया है। अब यह 550 करोड़ रु. से 601 करोड़ रु. कर दी गई है।

  3. हालांकि, नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन (एनएसफ) के बजट को घटाया गया है। पिछली बार के 245.13 करोड़ के मुकाबले इस बार फेडरेशन के लिए 245 करोड़ रुपए आवंटित किए गए।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      Government announces Rs 214.20 crore hike in sports budget

      [ad_2]
      Source link

Translate »