सिटी ऑफ लाइट घोड़े ने जीती 120 करोड़ रुपए प्राइज मनी वाली रेस

[ad_1]


हेलेनडेल (फ्लोरिडा). अमेरिका के जॉकी जेवियर ने अपने घोड़े सिटी अाॅफ लाइट के साथ पेगासस हॉर्स रेस वर्ल्ड कप की डर्ट रेस जीत ली। उन्होंने 1.81 किमी की यह रेस एक मिनट 47 सेकंड में पूरी की। गल्फस्ट्रीम पार्क रेस कोर्स पर सिटी ऑफ लाइट ने शुरुआत से ही बढ़त बना ली थी। ब्रीडर्स कप क्लासिक रेस जीतने वाले घोड़े एक्सलरेट ने उसे पीछे छोड़ने की कोशिश की, पर कामयाब नहीं हुआ। बारिश के कारण ट्रैक काफी चिकना हो गया था, लेकिन इससे सिटी आॅफ लाइट की स्पीड कम नहीं हुई।

  1. यह इस घोड़े के करिअर की आखिरी रेस थी। जेवियर और सिटी ऑफ लाइट पहली बार यहां चैंपियन बने। यह जेवियर के करिअर की 48वीं जीत है। विजेता को 21 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली।

  2. 2017 में शुरू हुआ पेगासस वर्ल्ड कप दुनिया में सबसे ज्यादा प्राइज मनी वाली हॉर्स रेस है। कुल प्राइज मनी 120 करोड़ रु. है। इसने प्राइज मनी के मामले में दुबई वर्ल्ड कप (85 करोड़ रुपए) को पीछे छोड़ा।

  3. पेगासस में टर्फ और डर्ट ट्रैक होते हैं। दोनों पर अलग-अलग रेस होती हैं। दोनों में 12-12 एंट्री होती हैं। डर्ट रेस की प्राइज मनी 64 करोड़ और टर्फ की 50 करोड़ होती है। बाकी बोनस उस टीम को मिलता है, जो दोनों टर्फ पर चैंपियन बना हो।

  4. गल्फस्ट्रीम पार्क रेस कोर्स के बाहर 110 फीट की पेगासस नाम के काल्पनिक घोड़े की मूर्ति लगी हुई है। इस रेस का नाम इसी के नाम पर रखा गया है।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      Pegasus World Cup 2019 brilliant careers of City of Light Horse

      [ad_2]
      Source link

Translate »