सोनभद्र(सीके मिश्रा)सहायक निदेशक, मत्स्य,सोनभद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी मत्स्य पालक मत्स्य बीज वितरण का कार्य माह जुलाई, 2018 से प्रारंभ हो गया है। जिसकी प्रक्रिया पहले आओ-पहले पाओं के आधार पर है। पाली जाने वाली मछलियों के बीज में कतला, रोहू, नैन, ग्रास कार्प, कामन कार्प एवं सिल्वर कार्प आदि का मिक्स बीज सम्मिलित हैं। मत्स्यबीज का मूल्य 110 रूपये प्रति हजार है तथा माह अगस्त में रेट 10 रूपये प्रति हजार बढ़ जायेगा। इच्छुक मत्स्य पालक कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य, सोनभद्र में सम्पर्क कर अपना मत्स्यबीज का मूल्य जमा कर रसीद प्राप्त कर लें एवं उक्त मत्स्य बीज तालाबों में मत्स्य बीज संचित कर दें। मत्स्य बीज की धनराशि में यातायात व्यय का मूल्य सम्मिलित नहीं है। विशेष जानकारी के लिए कार्यालय में किसी कार्य दिवस में सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal