शाहगंज-सोनभद्र। (ज्ञानदास कनौजिया) बुराइयों पर अच्छाइयों की जीत का पर्व दशहरा (विजय दशमी) व दुर्गा पूजा परम्परागत ढंग से हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर स्थानीय कस्बा में कमेटी द्वारा राम-रावण युद्ध दिखाया गया और अहंकारी रावण का पुतला




भी दहन किया गया। राम-रावण युद्ध को देखने के लिए दूर-दराज से भी ग्रामीण इलाकों से हजारों की संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे आये हुए थे। अगर यह कहा जाय कि जनसैलाब ही उमड़ गया था तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। लोगों में दशहरा पर्व को लेकर काफी उत्सुकता देखी गयी। वही दूसरी तरफ बाजार में विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पूजा पण्डालों में माता रानी की प्रतिमाओं


का पूजन-अर्चन और दर्शन किया। घंटा-घड़ियालों की गूंजती आवाजों से समूचा बाजार गूंजायमान हो गया।हवन कुंड से धूप, अगरबत्ती तथा घी के निकल रहे धुएं से समूचा वायुमंडल सुगन्धित हो उठा था। इस मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस चक्रमण करती रही। क्षेत्र के ढूटेर गाँव में भी अहंकारी रावण के पुतले को जलाया गया। राम-रावण युद्ध एवं रावण के पुतले को देखने के लिए लोगों की अधिक भीड़ उमड़ी रही। यहाँ मां काली दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में अष्टमी व नवमी तिथि पर मां काली स्वरूप तांडव नृत्य तथा डांडिया नृत्य युवतियों द्वारा प्रस्तुत किया गया।


किया गया। पण्डाल में विराजी माँ दुर्गा का दर्शन-पूजन श्रद्धालु भक्तों ने किया। समूचा माहौल भक्तीमय हो गया था।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal