पति ही निकला पत्नी का हत्यारा

शाहगंज पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में फरार मुन्ना कोल को गिरफ्तार किया है। उसे कोटवा गांव से पकड़ा गया। मुन्ना पर अपनी पत्नी रामदुलारी की गैर इरादतन हत्या का आरोप है। मुन्ना कोल अपनी पत्नी रामदुलारी के साथ पांच साल से गुरदह में खेती कर रहा था। खेती में लाभ न होने के कारण वह वहां नहीं रहना चाहता था, जबकि रामदुलारी वहीं रहना चाहती थी।इसी बात को लेकर कैर जंगल में दोनों के बीच झगड़ा और हाथापाई हुई। गुस्से में मुन्ना ने डंडे और टंगारी से रामदुलारी पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे शाहगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राजेश कुमार राय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज उ0 नि0 राजेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा राहुल पाण्डेय व हेड कांस्टेबल तुफैल खां ने मुखबिर की सूचना पर मुन्ना कोल को गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Translate »