आटो बाईक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत

ज्ञानदास कन्नौजिया

शाहगंज-सोनभद्र। थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 25 साल के युवक आनंद प्रकाश सिंह की मौत हो गई। यह घटना परासी गांव के पास स्टेट हाईवे पर बीती रात हुई, जब उनकी बाइक को एक ऑटो ने टक्कर मार दी।

आनंद प्रकाश सिंह सठहीं गांव के रहने वाले थे और जगदीश सिंह के बेटे थे। वह रात करीब 9 बजे रॉबर्ट्सगंज से अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सदर कोतवाली क्षेत्र के परासी गांव के पास सामने से आ रहे ऑटो से उनकी टक्कर हो गई।

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोढ़ी मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इस घटना से परिजनों में दुख का माहौल है।

Translate »