विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने दो बस सेवाओं को दिखाई हरी झंडी।
रिपोर्टर पुरुषोत्तम चतुर्वेदी वाराणसी।
वाराणसी। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पिण्डरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने दो बस सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहली बस सेवा ओदार से होते हुए मंगारी ब्लॉक और वहां से वाराणसी कैंट डिपो तक संचालित होगी। यह बस काशीपुर, कोरा, रामनगर, बुची, नेवादा, मंगारी, बैकुंठपुर, कर्मी एवं बाबतपुर होते हुए वाराणसी कैंट डिपो तक जाएगी। वहीं दूसरी बस सेवा हीरमनपुर, पतिराजपुर, देवजी, खलिशपुर, फूलपुर, पिण्डरा एवं कैथोली से बाबतपुर चौराहा होते हुए वाराणसी कैंट डिपो तक संचालित की जाएगी। इस अवसर पर विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवा शुरू

होने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण अंचलों को बेहतर परिवहन सुविधाओं से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है। बस सेवाओं के शुभारंभ के दौरान दोनों बाजारों में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से प्रतीक्षित बस सेवा का पुनः संचालन शुरू होना क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह तथा विधायक डॉ. अवधेश सिंह के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ग्राम सभा ओदार के प्रधान प्रतिनिधि निहाल पाठक, प्रधान संघ पिण्डरा के अध्यक्ष अनिल चौबे, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, अभिषेक राजपूत, सर्मेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष सिंधोरा योगेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान गोरख सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक फौजदार शर्मा, महेंद्र राजभर, प्रवीण राय, महेश सिंह, विद्या भूषण सिंह उर्फ पप्पू सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal