‘फ्यूचरिस्टिक’ कोर्सेज के प्रचार-प्रसार और करियर मार्गदर्शन के लिए एक विशेष पहल शुरू

रिपोर्टर पुरूषोतम चर्तुवेदी।

वाराणसी। बदलते समय में केवल पारंपरिक डिग्री ही पर्याप्त नहीं रह गई है; बल्कि भविष्य की उद्योग आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल अर्जित करना भी उतना ही आवश्यक हो गया है। इसी दृष्टिकोण के साथ JAIN University ने वाराणसी में अपने ‘फ्यूचरिस्टिक’ कोर्सेज के प्रचार-प्रसार और करियर मार्गदर्शन के लिए एक विशेष पहल शुरू की है। विश्वविद्यालय ऐसे आधुनिक कोर्सेज प्रदान कर रहा है, जो छात्रों को आने वाले समय की इंडस्ट्री डिमांड के अनुरूप तैयार करने पर

केंद्रित हैं। इन कोर्सेज में डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग तथा मॉडर्न मैनेजमेंट जैसे उभरते क्षेत्रों को प्रमुखता दी गई है। विश्वविद्यालय का कहना है कि उसका पाठ्यक्रम पारंपरिक थ्योरी तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों को वास्तविक पेशेवर चुनौतियों के लिए तैयार करने पर आधारित है। इंडस्ट्री कनेक्ट, प्रैक्टिकल लर्निंग और अनुभवात्मक शिक्षा के माध्यम से यह मॉडल छात्रों को अपने करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में सहायता प्रदान करता है।
National Assessment and Accreditation Council द्वारा A++ ग्रेड से मान्यता प्राप्त जैन यूनिवर्सिटी का प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी अत्यंत प्रभावशाली रहा है। विश्वविद्यालय के अनुसार, यहां के छात्रों को 81.25 लाख रुपये प्रति वर्ष तक का उच्चतम पैकेज प्राप्त हुआ है, जो इसकी सुदृढ़ प्लेसमेंट प्रणाली को दर्शाता है। इसी क्रम में एक विशेष करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया जा रहा है, जहां छात्र विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपने करियर से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय ले सकेंगे। यह सत्र 26 अप्रैल को होटल विश्वम रेजिडेंसी, वाराणसी में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक छात्र ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से अपनी सीट सुरक्षित कर सकते हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाना है, ताकि वे अपने करियर लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त कर सकें।

Translate »