समर जायसवाल-

गढ़वा से रिश्तेदारी में महुअरिया जा रहे थे बाइक सवार
शराब पीकर क़स्बे में दौड़ा रहे थे तेज रफ्तार में बाइक ,तहसील परिसर का गेट तोड़ते हुए पार्क की रेलिंग से टकराएं

दुद्धी/ सोनभद्र| गुरुवार की रात्रि साढ़े 9 बजे एक तेज रफ्तार बाइक टीवीएस फीनिक्स JH14E0961 पर सवार दो सवार दुद्धी बस स्टैंड की तरफ से आते हुए तहसील गेट पर मारते हुए तहसील परिसर में बने मिनी पार्क के दीवार से जा टकराये जिससे बाइक पर सवार दोनों लोग बेसुध हो कर गिर गए, बाइक चला रहे युवक का चेहरा में पार्क में लगे ग्रिल का सरिया घुस गया ,दो दर्ज से कराहने लगे ,इतने में नगर वासियों की भीड़ लग गयी ,सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने अपने वाहन से दोनों घायलों को सीएचसी दुद्धी भर्ती कराया जहाँ दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है| घायल के द्वारा बताये गए एक नम्बर पर वार्ता करने पर दोनों निवासी गढ़वा जिला झारखंड के बताए गए| बाइक चला रहे युवक का नाम 35 वर्षीय पंकज कुमार तिवारी पुत्र सच्चिदानंद तिवारी निवासी गांव हुर तथा बाइक पर सवार 45 वर्षीय
बुद्धिनारायण दुबे पुत्र विश्वनाथ दुबे निवासी
बनपुरवा दोनों निवासी जिला गढ़वा बताये गए ,दोनों बाइक से कोतवाली क्षेत्र के महुअरिया गाँव मे रिश्तेदारी में जाने के लिए निकले थे| उधर सीएचसी पर डॉ राजित राम यादव दोनों घायलों के उपचार में जुटे हुए थे,चिकित्सक के मुताबिक दोनों ने काफी मात्रा में शराब पी रखी है|
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal