कोन-सोनभद्र(नवीन चंद)- कुड़वा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान सुजीत यादव उर्फ बुल्लू यादव को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन का कोन ब्लॉक अध्यक्ष बनाये जाने पर क्षेत्र वासियों में हर्ष व्याप्त है।यही नहीं उक्त संगठन के जिलाध्यक्ष पद पर भी कोन ब्लॉक के नकतवार ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान लक्ष्मी

कुमार जायसवाल का मनोनयन होने से ये हर्ष दोगुना हो गया है।संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गोपीनाथ गिरी ने दोनों लोगों को मनोनयन पत्र प्रदान करते हुए शुभकामना प्रेषित किया।ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत होने पर कोन ब्लॉक के ग्राम प्रधान जितेंद्र प्रसाद(किशुनपुरवा),आरती देवी(कचनरवा) ,भागीरथी

प्रसाद(बोधडीह),रामकिशुन (करहिया),शारदा प्रसाद(चेरवाडीह),राजेश्वर प्रसाद(चकरिया),सन्ध्या देवी(पिंडारी),सीमादेवी(चांचीकला),शोभनाथ(करईल),आरती देवी(महिउद्दीनपुर)इत्यादि नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने हर्ष व्यक्त किया है।ग्राम प्रधान संगठन के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत उर्फ बुल्लू यादव ने

कहा है कि ग्राम प्रधानों का अगर किसी भी स्तर पर शोषण होगा तो संगठन उनके हित में आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए सदैव तत्पर रहेगा। वहीं राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कुमार जायसवाल ने कहा कि ग्राम प्रधान ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं परन्तु उनकी आम छवि को खराब किया जाता है ,सरकारी योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए वे कटिबद्ध हैं,साथ ही उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों के हित में जहाँ भी जरूरत होगा तन मन धन से संघर्ष के लिए सदैव तैयार रहेंगे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal