सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)- भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र की एक आवश्यक बैठक भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर सम्पन्न हुई बैठक मे बतौर मुख्यअतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल मौजूद रहे। बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डाॅ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर मुख्यअतिथि दिलिप सिंह पटेल भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे जिला प्रभारी के0के0 सिंह राज्यसभा सांसद

रामशकल जी ने पुष्प अर्पित कर किया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व संचालन जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि दिलिप सिंह पटेल ने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक खुशहाली और विकास पहुंचाने के लिए पार्टी पंचायत चुनाव में अपनी पूरी शक्ति के साथ सहभागिता कर रही है, भारतीय जनता पार्टी परिवारवाद वंशवाद जातिवाद से उपर उठकर राष्ट्रवाद के बारे में सोचती है पंचायत चुनाव के

माध्यम से ऐसे कार्यकर्ताओं का निर्माण भी हो सकेगा जो राष्ट्र निर्माण व विकास के लिए कार्य करना चाहते है उन्होने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वे पंचातय चुनाव में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी के0के0सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है कोई चुनाव छोटा नही होता सभी चुनाव बड़ा होता है कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लगे मतदाता सूची के हर पन्ने के हिसाब से पन्ना प्रमुख बनाकर उस पन्ने पर दर्ज सभी मतदाताओं से पन्ना प्रमुख सिर्फ संपर्क मे रहे भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है कार्यकर्ताओ के बल पर ही अभी तक सभी चुनाव जीतती आयी है निश्चित रुप से पंचायत चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी पूरे जनपद में परचम लहरायेगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चैबे ने कहा कि जिले के सभी 31 जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए पार्टी के द्वारा अपने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है जनता भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जीताकर पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डाॅ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करे। मुख्यअतिथी को जनपद के 31 भाजपा समर्थित प्रत्याशियों से परिचय कराते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर एक बार पुनः पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम पूरे जनपद में लहरायेगा। बैठक को मुख्यरुप से राज्यसभा सांसद रामशकल पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार सदर विधायक भूपेश चैबे, घोरावल विधायक अनिल मौर्या, ओबरा विधायक संजीव गोंड़, आदि ने संबोधित किया। बैठक में मुख्यरुप से जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुन्दर निषाद, जीत सिंह खरवार, पंचायत चुनाव प्रभारी अशोक कुमार मौर्य जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी , जिला उपाध्यक्ष ई0 रमेश पटेल, पन्नालाल पासवान, मुनिया देवी, मनोज सोनकर, रामसेवक पाल, रितू सिंह, सावित्री देवी,मणिकर्णिका कोल, गीता देवी, गोविन्द यादव, सुबाश पाल धनगर, मीरा देवी, राजाराम बिन्द, रमेश मिश्रा, बिटाई देवी, श्यामसुन्दर जायसवाल, निधि सिंह, रामवृक्ष खरवार, उत्तरा त्रिपाठी, महिपत गोंड़, धनुषधारी चेरो, रंजना सिंह, सोमरिया देवी, पानमती देवी, रामविचार गोंड़, लखनराम, सोना बच्चा अग्रहरी, संजय जायसवाल, सत्यवती पाण्डेय, मनोज कुमार मिश्रा, अनिता देवी, राजकुमारी देवी आदि उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal