बभनी/सोनभद्र (अरुण कुमार)
बभनी।थाना क्षेत्र के मनरूटोला मे दो सगे भाईयों मे जमीन विवाद को लेकर आपसी कहासुनी के बाद मारपीट हो गया।जिसमे एक पक्ष से पाच लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये।घायलो को उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। छत्तीसगढ़ सीमा से सटे ग्राम पंचायत अहिरबुरवा के मनरुटोला मे सोमवार की रात नौ बजे जमीन विवाद के कारण दो पक्षो मे मारपीट हो गया।जानकारी के अनुसार दो दिन.पहले बास के बखार मे आग लग गयी थी जिसको लेकर आपसी मनमुटाव था पहले से भी जमीन विवाद था इस पर बड़े भाई ने अपने लड़को के साथ छोटे भाई व उसके परिवार के पाच लोगो को लाठी डण्डा से पीट कर घायल कर दिया घायलो को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया गया जहा से हालत गम्भीर होने पर घायलों को जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। घायलो मे रामलखन 62 पुत्र बिशेश्वर,भगवानदास 35 ,रामशंकर30 ,रुकमनीया 55 देवी,देवमुरती 32 गम्भीर रूप से घायल हो गये।उपनिरिक्षक श्रीकांत यादव ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष की तहरीर नही मिली है घायलो का उपचार हो रहा साथ ही घटना की जाच भी किया जा रहा है।दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किया जाएगा।फिलहाल समाचार लिखे जाने तक कोई कार्यवाही पुलिस की तरफ से नही हुआ था।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal