Wednesday , September 16 2026

ठण्ड के अन्तिम पड़ाव तक नहीं हुआ अलाव की ब्यवस्था

शीत लहर कड़ाके ठण्ड में आम जनमानस हुआ बेहाल।गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)- सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन न्याय पंचायत के ग्राम सभाओं में इन दिनों कड़ाके ठण्ड शीत लहर के अंतिम पड़ाव तक भी प्रशासन के तरफ से अलावा जलाने की ब्यवस्था नहीं किया गया। जिससे पहाड़ी ग्रामीणअंचलों समेत बाजार कस्बा के आम जनजीवन शीत लहर से प्रभावित हो रहे हैं वहीं पशु पक्षी भी बेहाल है। वहीं कुछ जगहों चट्टी चौराहे कस्बा बाजारों में समाज सेवी और कुछ प्रधान अपनी निजी ब्यवस्था के तहत अलाव की व्यवस्था किया। जिससे आम राहगीरों जनमानस को राहत मिलती दिखाई। उक्त सम्बन्ध में घनश्याम ग्राम विकास अधिकारी से जानकारी चाही तो उन्होंने कहा कि प्रशासन ब्लाक स्तर से अलावा की ब्यवस्था के सम्बन्ध में कोई सुचना नहीं दिया गया है।

Translate »