Wednesday , September 16 2026

अज्ञात लोगों ने मैजिक मे लगाई आग,जलकर खाक

शाहगंज-सोनभद्र- थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे में राजपुर रोड पर प्राथमिक विद्यालय शाहगंज के पास सडक़ पर खडी मैजिक मे अज्ञात लोगों ने आग लगा दी जिससे मैजिक गाडी का आधा हिस्सा जलकर राख हो गया। मैजिक मालिक जाहिदाबानो निवासी शाहगंज ने बताया कि गाडी नंबर UP64H- 3437 प्राथमिक

विद्यालय के पास खडी थी परिवार के पुरुष सदस्य निजी कार्यवश बाहर गए हुए थे। आधी रात में गाड़ी जलती देख लोगों ने शोर मचाया तो देखा गाडी जल रही थी कस्बे के लोगों ने पानी डालकर किसी तरह आग बुझाया। घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दी व घटनास्थल पर रात्रि में 100 नंबर पुलिस व थाना पुलिस मौजूद थी।

Translate »