चोपन-सोनभद्र(अरविन्द दुबे)- मंगलवार को श्री श्री नर्वदेश्वर महादेव व पराम्बा शक्ति पीठ मंदिर के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें माँ ध्यान मूर्ति जी महाराज किशोरी जी और मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों के नेतृत्व में सोन नदी के पावन तट से कलश यात्रा में
महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कलश यात्रा सोन नदी के तट से नर्वदेश्वर महादेव मंदिर गडईडीह के लिए प्रस्थान किया। मंदिर परिसर पर पहुँचते ही भक्तगण ने महादेव का दर्शन किया। उसके बाद भक्तों को प्रसाद और जलपान कराया गया। बता दे कि, संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का साप्ताहिक कायर्क्रम नर्वदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण गडईडीह में
होना निर्धारित है।कलश यात्रा से पहले माँ ध्यान मूर्ति जी महाराज किशोरी जी सोनेश्वर महादेव जो गुप्त काशी के नाम से भी प्रसिद्ध है, वहा पर भोलेनाथ जी का दर्शन किया। श्रीधाम वृंदावन-मथुरा से पधारी माँ ध्यान मूर्ति जी महाराज ने सभी लोगों से प्राथना कर कहा कि, कोरोना काल की वजह से लोग सावधानी के साथ कथा सुनने आये। घर मे न बैठे भगवान की कथा कभी किसी को हानि नहीं पहुचाती। वही मंदिर के स्थापना सदस्य धर्मेंद्र जायसवाल ने बताया कि, 26 तारीख़ को मंदिर का स्थापना दिवस है। स्थापना दिवस से लेकर 1 फरवरी तक भव्य कार्यक्रम चलेगा। 2 बजे से 6 बजे तक कथा का कार्यक्रम होगा समापन वाले दिन भव्य भंडारा होगा। जिसमें सभी भक्तगण सादर आमंत्रित है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal