-जन जागृति फैलाने के उद्देश्य निकाली गई है यात्रा
-समर्पण भाव से भक्तों ने किया दान

सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)- राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए देश भर में निकाली गई समर्पण यात्रा के अंतर्गत आज गुरुवार को जनपद मुख्यालय रॉबर्टसगंज के रामलीला मैदान से समर्पण यात्रा का शुभारंभ संत ध्याननंद नेतृत्व में राम भक्तों का जुलूस नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ रामलीला मैदान में

सभा के रूप में तब्दील हुआ। श्री राम मंदिर निर्माण जन जागरण अभियान के जिला संयोजक ओम प्रकाश दुबे ने बताया कि-समर्पण जन जागरण यात्रा का लक्ष्य देश के 11 करोड़ परिवारों तक पहुंचना एवं 65 करोड़ देशवासियों से संपर्क करना है और सात

करोड निधि का सहयोग प्राप्त करना है। यह यात्रा देश- प्रदेश के विभिन्न जनपदों मे जा चुकी है। इस यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी,देवेंद्र पटेल, ज्ञानेंद्र शरण राय,राजेंद्र पटेल, सत्य प्रताप सिंह, कृष्ण मुरारी गुप्ता, अजीत रावत, संतोष शुक्ला, रतन लाल गर्ग, श्याम राय, कौशल शर्मा, विमल अग्रवाल,पुष्पा सिंह, सरोज केसरी, मंजू गिरी, अनीता त्रिपाठी रूबी गुप्ता, हर्ष केसरी, रिशु केसरी, महेंद्र पांडे, पटेल, धर्मेंद्र शर्मा, दिलीप वर्मा,अनुपम तिवारी आदि राम भक्त उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal