Wednesday , September 16 2026

अपना दल एस के श्रवण कनौजिया बने जोन अध्यक्ष

कोन/सोनभद्र-स्थानीय पीडब्लूडी के डाक बंगले पर आयोजित अपना दल एस के मासिक बैठक सम्पन्न हुई जिलाध्यक्ष के निर्देश पर मासिक बैठक लेने पहुचे जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने पार्टी के निर्देश केअनुपालन में पंचायत चुनाव में भागीदारी निभाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा वही बैठक में क्षेत्र की समस्याओं पर कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि को अवगत कराया और क्षेत्र में समस्या को सांसद पकौडी लाल कोल को अवगत कराते हुए कार्य करने की मांग की वही बैठक में कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से श्रवण कनौजिया को जोन का अध्यक्ष नियुक्त किया जिस पर जोन अध्यक्ष ने अपनी पद की जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से निर्वहन करने और सगठन को मजबूत करने का आश्वाशन दिया बैठक में मुख्य रूप से पूरन चंद,लक्ष्मण भुइयां,विकास भारती,राजेश गुप्ता,पीताम्बर मिश्रा,अमरनाथ,राम ,आदि लोग उपस्थित रहे बैठक की संचालन लखन लाल त्रिपाठी ने किया।

Translate »