बभनी/सोनभद्र (अरुण पांडेय)
रात मे चोरी से ट्रैक्टरो से धान गोदाम परिसर मे डम्प करने का आरोप

बभनी। बभनी राजकीय गोदाम में किसानों को टोकन के नाम पर परेसान किया जा रहा है।किसानो को बाहर सड़क पर ही रह कर घण्टो समय बिताना पड रहा है। लेकिन डेट आगे बढ़ते जा रहा है जिनमे टोकन के डेट के मुताबित नही खरीदी जा रही है।दलालों व ब्यापारियों के धान अबैध तरीके से गेट के बाहर से धान गेट के अंदर कराया जा रहा है जबकी अन्य किसानों को गोदाम परिसर में जगह न होने का हवाला देकर के उनके धान से लदे वाहनों को चौबीस पच्चीस घण्टे खड़ा कराया जा रहा है। किसान अपना धान टोकन के समयानुसार ला रहा है जबकि उसका धान अंदर नही कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस अवैध कार्य मे बभनी राजकीय गोदाम के अधिकारी राम छबीले संलिप्त है।इस वजह से आस पास के गाँव के किसान परेसान है दलालो का हेरा फेरी जोरो से है जिससे किसान अपना धान टोकन में दिए समय पर नही बेच पा रहे हैं।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal