ओबरा-सोनभद्र(सतीश चौबे)- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा नगर के गांधी मैदान से स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के उपलक्ष में रैली निकालकर राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। रैली गांधी मैदान से होते हुए हनुमान मंदिर तिराहा, मिल्लत नगर, गीता मंदिर से डिग्री कॉलेज पर विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर समाप्त हुई। कार्यक्रम के दौरान स्वामी विवेकानंद के जीवन व
उनके कार्यो पर प्रकाश डाला गया जिला संयोजक विपुल शुक्ला ने कहा कि हम युवाओं द्वारा गरीबो की सेवा ही ईश्वर की सेवा है, स्वामी विवेकानंद के इस कथन से प्रेरणा लेते हुए हमें जनपद के आदिवासियों की समस्याओं को दूर करने के उपाय करने होंगे। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ सिंह पंकज ने कहा कि स्वामी जी के पथ पर चलने से ही एक अच्छे हिंदुत्व का निर्माण होगा। पूर्व जिला प्रमुख सौरभ सिंह ने कहा कि हिंदुत्व के संचेतना को पूरे विश्व मे जागृत करने का प्रथम प्रयास स्वामी जी के द्वारा किया गया। संगठन के जिला सोशल मीडिया प्रमुख सूरज मिश्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द के गुणों और विचारों को हर युवाओं को अपने जीवन मे उतारना चाहिए जिससे एक मजबूत भारत का निर्माण हो सकता है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष सतीश पांडेय, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सुखनंदन चौरसिया, मंडल महामंत्री पवन कुमार मिश्रा,सेक्टर संयोजक अरविन्द सोनी, अभिषेक अग्रहरी, अनिकेत शिखर, आशीष अग्रहरी, लव देव पांडेय, समीर माली, निलेश मिश्रा, सौरभ गुप्ता, छोटे लाल मिश्रा, शिवम सिंहा, सुनील जायसवाल, सलमान कुरेशी, अभिषेक सोनी, रामलाल जयसवाल, सुशील कुशवाहा, रंग बहादुर पटेल, अनिल गुप्ता, अर्पित केसरी आदि सैकड़ो कार्यकर्तागण मौजुद। कार्यक्रम का संचालन नगर मंत्री अनमोल सेठ ने किया ।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal