शाहगंज-सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी सोनभद्र द्वारा दिनांक 11 जनवरी 2021 को वार्ड संख्या 14 के गंगा वाटिका में एवं वार्ड संख्या 15 के संतोषी शिक्षण संस्थान के पास बैठक आयोजित की गई। बैठक की
अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए राजीव त्रिपाठी ने वार्ड के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस पार्टी में जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दमखम से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। वार्ड संख्या 14 के वार्ड मीटिंग में बतौर मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता लवकुश प्रसाद केसरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव लालमणि चौबे उपस्थित रहे दोनों लोगों ने अपने संयुक्त बयान में अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जुड़ने की बात कही। दूसरी बैठक वार्ड संख्या 15 में आयोजित की गई जिसमें वार्ड अध्यक्ष वार्ड उपाध्यक्ष वार्ड महासचिव एवं वार्ड सचिव के चुनाव पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजकुमार केसरी शंकरलाल भारती, कन्हैयालाल, प्रदीप कुमार चौबे, विजय कुमार,मोनू अग्रवाल,पप्पू चौरसिया, रामजी सोनकर, शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव इंजीनियर शिवप्रसाद,आशीष कुमार शुक्ला, सूरज सोनकर, विजय कुमार, रामसेवक, राजेश कुमार,बाबूलाल कोल, कमला तिवारी, दीपक कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal