सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)-भारतीय जनता पार्टी की एक आवश्यक बैठक शुक्रवार को प्रातः 11 बजे भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज में आयोजित की गयी है। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव के तैयारी की समीक्षा की जायेगी व आगे कि रणनीति भी तय की जायेगी। बैठक में भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव जी व उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग के कैबिनेट मंत्री मा0 स्वामी प्रसाद मौर्य का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के सभी मण्डल अध्यक्ष, जिला पंचायत क्षेत्र के जिला संयोजक व सहसंयोजक तथा जिला पंचायत क्षेत्र के वार्ड संयोजक व ब्लाॅक संयोजक की उपस्थिति अनिवार्य है। इस आशय की जानकारी भाजपा जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने दी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal