Wednesday , September 16 2026

चोपन गांव को नगर पंचायत में शामिल होने पर लोगों मे हर्ष

चोपन-सोनभद्र(अरविन्द दुबे)- लंबी कवायद के बाद नगर पंचायत के सीमा विस्तार को उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल की बैठक में पास कर दिया गया। इससे अब नगर से सटे ग्राम पंचायत चोपन शहर के स्वरूप में बदल जायेगा। पहले की अपेक्षा वार्डों की संख्या में भी इजाफा होगा सीमा विस्तार पास होने से शहर के विकास को और भी गति मिलेगी और गांव के बजाय लोग शहर से जुड़ेंगे। बिजली, पानी, नाली, नाला,साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाएं और भी बेहतर मुहैया कराई जाएगी। सोमवार को लखनऊ में हुई कैबिनेट की बैठक में सीमा विस्तार को पास कर दिया गया। इसकी जानकारी होने पर लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। गौरतलब हो कि चोपन गांव को नगर पंचायत में शामिल करने के लिए 2014 में नगर पंचायत के तात्कालिक चेयरमैन स्व0 इम्तियाज अहमद ने नगर पंचायत के सीमा विस्तार हेतु नक्शा,नजरिया की रिपोर्ट शासन को भेजा था जिसे शासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत का सीमा विस्तार कर दिया। इस सम्बंध में ग्राम पंचायत के पूर्व ग्राम प्रधान लवकुश भारती ने बताया कि चोपन गांव को नगर में शामिल होने से गांव के लोगो को भी अब शहर की सुविधा मिलने लगेगी। वही पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज चौबे ने कहा कि चोपन गांव को नगर में शामिल करने के लिए जिला प्रशासन व उत्तर प्रदेश शासन का बहुत-बहुत धन्यवाद अब निश्चित तौर पर हमारा गांव भी अन्य बुनियादी सुविधाओं से लैस होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष फरीदा बेगम ने कहा कि नगर पंचायत का सीमा विस्तार होने से नगर में शामिल हो रहे गांव के लोगों को भी शहर की सुविधाएं मिलेंगी। अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि सीमा विस्तार से नगर के विकास को गति मिलेगी।

Translate »