Wednesday , September 16 2026

हजारो दीयों से जगमगाया विण्ढमगज सततवाहिनी छठ घाट

ओम प्रकाश रावत विंढमगंज (सोनभद्र)विढमगंज सोनभद्र- आज कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के पावन पर्व पर झारखंड और उत्तर प्रदेश को बांटने वाले सतत वाहिनी नदी के तट पर सन क्लबसोसायटी के पुर्व अध्यक्ष अमित कुमार केशरी के द्वारा बिते सात वर्ष से छठ घाट व भारतीय इंटर कॉलेज के विशाल खेल मैदान पर देव दीपावली का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। आज सर्वप्रथम देर शाम पुरोहित बबलू तिवारी ने यजमान अमित कुमार केसरी सपत्नी छठ घाट पर बैठकर मां गंगे का पूजन अर्चनकिया गया तथा घंटी घड़ियाल के ध्वनि के साथ-साथ गंगा मैया की जय सूर्य भगवान की जय के जयघोष के साथ लोग घाट व खेल मैदान पर पूर्व से ही लगे दीपक को जलाना शुरु कर दिया। पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार केसरी ने बताया कि हम सभी क्षेत्र के वासी काशी परिक्षेत्र के रहने वाले हैं काशी में भगवान शंकर का वास है और देव दीपावली पर स्थानीय लोगों के सहयोग से छठ घाट व पूरा खेल मैदान पर हजारोंदीपक जलाकर मनोरम विहंगम दृश्य के साथ देव दीपावली मनाया जाता था। परंतु इस वर्ष कोरोनावायरस के मद्देनजर सरकार के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए 5551 दीप जलाए गये तथा स्थानीय लोग भी अपने-अपने घरों से पांच दीपक देव दीपावली पर जलाने के लिए ले करके आए व छठ घाट पर जलाकर गंगा मैया की जय मानो तो मैं गंगा मां हूं ना मानो तो बहता पानी की मधुर ध्वनि पर लोगों ने खूब आनंद उठाया स्थल पर पूर्णरूपेण शांति व्यवस्था व मास्क सैनिटाइजर के साथ साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए देव दीपावली मनाया गया।

Translate »