Wednesday , September 16 2026

सागोबांध बाजार मे 28 नवम्बर को बिजली विभाग के कैम्प का आयोजन

सागोबाध/सोनभद्र (विवेकानंद)
बभनी विधुत सब स्‍टेशन के सागोबांध बाजार मे विद्युत विभाग द्वारा दिनांक 28 नवम्‍बर दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से विभाग के अधिकारियों द्वारा कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमे बिजली बिल से सम्बन्धित सभी समस्याओं का समाधान किया जायेगा , जिन उपभोक्ताओं का मीटर रिंडिंग मे गडबडी हो या बिजली ‍‍ बिल बकाया हो या नया कनेक्‍शन लेना हो वे उपभोक्‍ता 28 नवम्‍बर को सागोबांध बाजार मे लगे कैम्‍प मे जाकर समस्या का समाधान करा सकते है। यह सभी कार्य विभागीय अधिकारीयो के उपस्थिति मे किये जायेंगे अधिक से अधिक संख्‍या मे आकर कैम्‍प का लाभ उठाये एवं विधुत विच्‍छेदन आदि समस्‍याओ से बचे।

Translate »