Wednesday , September 16 2026

विंढमगंज आटा मिल में काम कर रहे युवक के मशीन में हाथ फंसने से हाथ अलग युवक गंभीर

ओम प्रकाश रावत विंढमगंज (सोनभद्र)

विंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह बाजार में शाम लगभग 5:00 बजे सलैयाडीह ग्राम पंचायत में प्राइवेट आटा चक्की व तेल मिल में काम कर रहा आशीष कुशवाहा उम्र लगभग 12 वर्ष पुत्र रामनेवाज कुशवाहा निवासी (उ० प्र०) सटे ग्राम मकरी नगर उंटारी झारखंड का तेल मिल में काम करने के
दौरान बाया हाथ फस जाने के कारण कटकर अलग हो गया। आनन-फानन में तेल मिल मालिक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज में उपचार हेतु लाया जहां पर मौजूद डा आर डी प्रजापति ने प्राथमिक उपचार करने के पश्चात बीएचयू ट्रामा सेंटर हेतु रेफर कर दिया। हॉस्पिटल में एंबुलेंस ना रहने से देरी हो रही थी निजी वाहन से लेकर बनारस रवाना घटना की खबर सुनते ही परिजनों ने जैसे ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज पहुंचा की बच्चे की हालत देख कोहराम मच गया। विंढमगंज थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सरोज ने सेल फोन पर बताया कि घटना की सूचना मिल गई है। परिजनों के द्वारा प्रार्थना पत्र दिए जाने पर तत्काल उचित कार्रवाई की जाएगी बच्चे का प्राथमिक उपचार व इलाज होना अति आवश्यक है बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है !

Translate »