Wednesday , September 16 2026

छठ महापर्व हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

गुरमा सोनभद्र सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन न्याय पंचायत समेत गुरमा नगर पंचायत के क्षेत्रों में शनिवार उगते सूर्य को अर्घ्य देने के पश्चात

चारदिनी छठ महापर्व हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो गया। इसी क्रम में गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र स्थित शीतला मंदिर ,भैंसा सुर ,कशहवा घाघर नदी घाट समेत सलखन आदर्श तालाब अवई तालाब करगरा मोड़ तालाब आदिवासी कोल बस्ती तालाब ,बेलकप पंचायत भवन तालाब इत्यादि जलाशय घाटों पर ब़ति महिलाओं व पुरुषों बच्चों ने उगते सूर्य को पुजन कर अर्ध्य देकर छठ महापर्व को सम्पन्न किया। सुरक्षा ब्यवस्था को देखते हुए सभी घाटों पर पुलिस चक़मण करते देखे गए।

Translate »