Wednesday , September 16 2026

मानवाधिकार प्रदेश अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ताओ का शाहगंज कमेटी ने किया स्वागत

शाहगंज-सोनभद्र-रविवार को राष्ट्रिय मानवाधिकार एसोसिएशन, सोनभद्र (भारत ) के कार्यकर्तांओं ने शाहगंज में देश की सुरक्षा हेतु सीमा पर दीवार बनाने की मांग को लेकर जन -जागरूकता अभियानचलाकर तीन दिवसीय सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, इलाहाबाद, रायबरेली दौरे के साथ लौटे। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार सोनी और लखनऊ दौरे पर गए जिला संघटन सचिव अशोक कुमार शर्मा, घोरावल ब्लाक अध्यक्ष विजय कुमार केशरी, समाजसेवी संजय सिंह एवं मुसरधारा अध्यक्ष अभय यादव का मानवाधिकार शाहगंज कमेटी द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जनपद सोनभद्र मानवाधिकार का जिला प्रभारी विजय कुमार केशरी, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, जिला संघटन सचिव संजय कुमार सिंह, घोरावल ब्लाक अध्यक्ष दिनेश संदल व उपाध्यक्ष अभय प्रताप को मनोनीत किया। इस खुशी में शाहगंज घोरावल ब्लाक कार्यालय पर मानवाधिकार सोनभद्र कार्यकर्ताओ ने माला पहनाकर और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस पर मौके पर नवनियुक्त जिला प्रभारी विजय कुमार केशरी, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, जिला सचिव नागेंद्र मोदनवाल, जिला संघटन सचिव संजय कुमार सिंह , घोरावल ब्लाक अध्यक्ष दिनेश संदल, घोरावल ब्लाक उपाध्यक्ष अभय प्रताप, शाहगंज अध्यक्ष राजा राम विश्वकर्मा, श्याम सुन्दर गंगा शाहू आदि लोग उपस्थित रहे।

Translate »