Wednesday , September 16 2026

कस्बे के दो प्रमुख बैकों मे एक-एक बैंककर्मी मिले पाजिटिव

शाहगंज-सोनभद्र(सर्वेश कुमार)- कस्बे में इण्डियन बैंक(इलाहाबाद बैंक) के शाखा मे कैशियर पद पर कार्यरत बैंककर्मी व जिला सहकारी बैंक के सहयोगीपद पर कार्यरत बैककर्मी का पाजिटिव रिपोर्ट आने पर बुधवार को बैंक के सभी कार्य बन्द होने से जहां उपभोक्ता परेशान हुए वहीं आम बैंक उपभोक्ता भी कोरोना वायरस को लेकर अपने को भयभीत और सशंकित हो गये है। जिला सहकारी बैंक मैनेजर ने बताया कि गत दिनों कोरोना वायरस को लेकर सहकारी बैक मे कार्यरत कर्मचारी का पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद बुधवार व गुरुवार को बैंक बंद कर सेनेटाईज कराया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ कस्बे मेंही इंडियन बैंक के शाखा मे एक कर्मचारी का पाजिटिव रिपोर्ट की जानकारी मिलते ही बैंक कार्य बंद कर दोपहर बाद बैंक को सेनेटाईज कराया गया। बैंक मैनेजर ने बताया कि गुरुवार को बैंक के सभी कार्य बन्द रहेंगे शुक्रवार से लेन-देन सुचारू रूप से होने लगेगा। दोनों बैंक मे सभी कार्य बन्द कर बैंक को सेनेटाईज करके कोरोना वायरस के बचाव सम्बन्धित सभी कार्य शुरू कर दिया गया है।

Translate »