Wednesday , September 16 2026

मारकुंडी बाजार में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप

गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)- । चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मारकुंडी बाजार में गुरमा मोड़ के पास एक मकान के सामने मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गयामगरमच्छ को दिखते ही के उसे देखने लिए सैकडों लोगो की भीड़ इकठ्ठा हो गयी।बाजार में मगरमच्छ मिलने से लोगो मे दहशत है। सूचना पर गुरमा चौकी इंचार्ज व गुरमा रेजर बलबत सिंह, डिप्टी रेजर टी पी सिंह, वन दरोगा एस के दिक्षित समेत वन कर्मियों ने मगरमच्छ को पकड़ कर अपने कब्जे मे लिया। वन रेंजर बलबत सिंह ने बताया की पकडे गये मगरमच्छ लगभग आठ फीट का नर प्रजाति का है, इसे सोन नदी मे छोड़ा जाएगा।

Translate »