Wednesday , September 16 2026

सडक दुर्घटना में पत्रकार की मौत,परिवार में छाया मातम

शाहगंज-सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)- बीती रात थाना क्षेत्र शाहगंज के अंतर्गत बनौरा गांव के पास सडक किनारे पुलिया मे बाईक सवार की टक्कर होने से मौके पर ही मौत हो गई। चौकी प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि रात्रि 12 बजे के आस-पास शाहगंज की तरफ से रावर्टसगंज की तरफ जा रहे कोन के पत्रकार सुर्यमणी कन्नौजिया पुत्र सखी चन्द्र कन्नौजिया निवासी पिपरखाड थाना कोन उम्र लगभग 30 वर्ष की सडक दुर्घटना में मृत्यु हो गई इस खबर को सुनते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने परिवार को सूचना देते हुए शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Translate »