Wednesday , September 16 2026

ललही छठ् पर महिलाओं ने पुत्रों के लंबी उम्र के लिए की पूजा

शाहगंज-सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)- मुख्यालय सहित जनपद के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में रविवार को महिलाओं ने अपने पुत्रों के दीर्घायु हेतु ललही छठ् की परंपरागत तरिके से पूजा अर्चना की। इस दौरान माताएं निराहार रहकर अपने पुत्रों के दीर्घायु की मंगल

कामना के लिए ललही मां की विधिवत पूजा अर्चना किया। नगर के वार्ड नंबर 16 स्थित अखाड़ा मोहाल में ललही छठ की व्रत रहने वाली महिलाओं ने सामूहिक रूप से परंपरा के अनुसार विधिपूर्वक बेदी बना उस पर कुस स्थापित कर पुष्प, फल, वस्त्र, दही और महुआ चढ़ाकर पूजा अर्चना के साथ पुत्र के दीर्घायु होने की कामना हेतु लग रही। इसी तरह विभिन्न स्थानों पर व्रती महिलाओं ने ललही छठ की पूजा अर्चना कर परंपरा का निर्वहन किया।

Translate »